डायल-112 के माध्यम से जनपद देहरादून के थाना राजपुर क्षेत्रांतर्गत सहस्त्रधारा में एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिरने की सूचना प्राप्त हुई।
सूचना प्राप्त होते ही एस डी आर एफ पोस्ट सहस्त्रधारा से अपर उप निरीक्षक मनोज जोशी के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
एस डी आर एफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर पाया गया कि कार सड़क से लगभग 50 मीटर नीचे खाई में गिरी हुई थी,
जिसमें कुल तीन व्यक्ति सवार थे। दुर्घटना में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए थे, जबकि एक महिला को चोटें आई थीं।
एस डी आर एफ जवानों द्वारा विषम एवं दुर्गम परिस्थितियों में सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन संचालित करते हुए तीनों घायलों को सुरक्षित रूप से खाई से बाहर निकाला गया।
तत्पश्चात 108 एंबुलेंस सेवा की सहायता से सभी घायलों को उपचार हेतु दून अस्पताल, देहरादून भेजा गया।
घायलों – मोहन सिंह रावत, उम्र 39 वर्ष, निवासी दो बच्ची रोड, देहरादून।
रिंकी रावत, उम्र 36 वर्ष, पत्नी मोहन सिंह रावत, निवासी दो बच्ची रोड, देहरादून।
अमर बहादुर थापा, उम्र 40 वर्ष, निवासी भाववाला, देहरादून।