Justice :- पति की मृत्यु के बाद विधवा एक साल से भटक रही थी न्याय के लिए 

देहरादून 21 जुलाई 2025। जिला प्रशासन इन दिनों जनहित से जुड़े विषयों पर सख्त रूख अपनाए हुए हैं, जहां जनहित में निरंतर कड़े निर्णय लिए जा रहें हैं वही आदेशों की अहवेलना पर सख्त कार्यवाही भी की जा रही है।

ऐसा ही एक अन्य प्रकरण बैंक ऋण से सम्बन्धित व्यथित विधवा प्रिया का है जहां आदेशों की ना फरमानी पर एक और बैंक डीएम के कोप भाजन बना है।

जिस पर कड़ी कार्रवाई करते हुए जिला प्रशासन ने बैंक शाखा को सील करते हुए ताला जड़ दिया है। विगत 11 जुलाई 2025 को जिलाधिकारी के समक्ष आर्थिक तंगी से जूझ रही,

4 छोटे बच्चों की मॉ विधवा प्रिया ने गुहार लगाई थी कि पति की मृत्यु के उपरान्त बैंक एक वर्ष से बीमित ऋण का न तो क्लेम दे रहा है।

वहीं सम्पत्ति के कागज भी जब्त किए हुए हैं, उन्होंने डीएम से गुहार लगाते हुए का कि उनके पति स्व0 विकास कुमार ने 6.50 लाख का बैंक से ऋण लिया था।

तथा बैंक के अनुरोध पर ऋण का भी बीमा करवाया था। बीमा कम्पनी ने ऋण का बीमा करते समय सभी मानकों /जांच जिसमें शारीरिक तथा अन्य समस्त जांच की औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए।

ऋण का बीमा किया गया तथा प्रीमियम शुल्क काटते हुए ऋण भुगतान उनके पति को किया गया।

 पति की आकस्मिक मृत्यु उपरांत चार नन्ही बालिकाओं की विधवा प्रिया के साथ ऋण बीमा धोखाधड़ी में सीएसएल बैंक, को प्रशासन ने सील कर ठप्प कर दिया है जल्द ही नीलामी की कार्यवाही की जाएगी।

पति प्रिया के पति विकास की मृत्यु उपरांत ऋण बीमा होते हुए भी बैंक उपद्रवी एजेंट्स ने उनके घर के कागज जब्त कर लिए थे।

व्यथित विधवा प्रिया को बीमा धनराशि नो ड्यूज न देने पर प्रशासन ने राजपुर रोड स्थित बैंक शाखा पर ताला जडते हुए सीज कर दिया है।

 विधवा महिला फरियादी प्रिया पति विकास कुमार की मृत्यु उपरांत एक वर्ष से न्याय को भटक रही थी।

 उनके पति की मृत्यु 12 जुलाई 2024 को आकस्मिक मृत्यु हो गई थी। तभी से बैंककर्मी प्रिया को परेशान कर रहे थे,

और बार-बार बैंक के चक्कर कटा रहे थे तथा उनके घर के कागज भी जब्त कर लिए थे। जब सब जगह से परेशान होकर प्रिया ने डीएम से गुहार लगाई थी,

जिस पर डीएम ने संबंधित बैंक के प्रबंधक की 6.50 लाख की आरसी काट दी। एक सप्ताह का समय दिए जाने के उपरांत भी बैंक द्वारा वसूली में सहयोग न करने तथा न ही महिला को नो ड्यूज नही दे रहे थे।

जिस पर जिला प्रशासन द्वारा सीसीएल लिमिटेड की राजपुर रोड शाखा को सील करते हुए ताला लगा दिया है। जिला प्रशासन निरंतर अपने कड़े फैसलों से जहां जनमानस को उनका अधिकार दिला रहा है।

वहीं जनमानस को अनावश्यक परेशान करने वालों पर भी नकेल कस रहा है, जिससे ऐसा कृत्य करने वालों में प्रशासन का खौफ भी बढा है। बावजूद इसके नये प्रकरण भी सामने आ रहे हैं।

जिलाधिकारी सविन के सम्मुख एक ताजा प्रकरण बैंक से आया है जिसमें महिला के पति की मृत्यु हो जाने पर बीमित बैंक ऋण के एवज में सुरक्षा देने के बजाय विधवा महिला को परेशान किया जा रहा था।

जिस पर प्रशासन ने बैंक को सील कर दिया है। जिला प्रशासन के नित नए कड़े व बड़े फैसलों की ऋंखाला जारी है।

अब असहाय निर्बल के शोषण की घटनाओं पर प्रशासन अपने प्रचंड रूप में नजर आ रहा है। जनमानस को गुमराह-परेशान करने वालों पर सख्त फैसलों से जहां नकेल कसी जा रही हैं,

वहीं जनमानस में भी खुशी की लहर है। 04 बालिकाओं की विधवा मां प्रिया ने डीएम से लगाई गुहार, जिस पर प्रशासन ने आरसी काटते हुए कार्यवाही शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:   Holi:- सेना के जवानों को मिठाई खिलाकर होली मनाते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub StudioPress Business Pro Genesis WordPress Theme StudioPress Cafe Pro Genesis WordPress Theme StudioPress Cookd Pro Genesis WordPress Theme StudioPress Corporate Pro Genesis WordPress Theme StudioPress Course Maker Pro Genesis WordPress Theme StudioPress Daily Dish Pro Genesis WordPress Theme StudioPress Digital Pro Genesis WordPress Theme StudioPress Divine Pro Genesis WordPress Theme StudioPress Elegance Pro Genesis WordPress Theme StudioPress eleven40 Pro Genesis WordPress Theme