Headlines

बर्फबारी में फंसे लोगों को एस डी आर एफ ने सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया 

देहरादून-  थाना चकराता  ने एस डी आर एफ को सूचित किया गया कि त्यूणी मोटर मार्ग पर चकराता से लगभग 12 किलोमीटर आगे कुछ गाडियां बर्फबारी से बाधित हुए मार्ग में फंसे हुए है जो फिसलन के कारण निकल नही पा रहीं है। यह सूचना  मिलाते ही ASI मनीष चौहान एस डी आर एफ की रेस्क्यू टीम और आवश्यक उपकरणों के साथ मौके के लिए रवाना हुई।

सड़क पर अत्यधिक बर्फ होने के कारण गाड़ी  को आगे ले जाना संभव नही हो पा रहा था इसलिए रेस्क्यू टीम पैदल ही मौके के लिए रवाना हो गयी। रास्ते मे करीबन 6-7 वाहन मार्ग बाधित होने के कारण फंसे हुए थे।

ये भी पढ़ें:   Alternative Route:- जिलाधिकारी के निर्देशों पर गियागाड़ में वैकल्पिक मार्ग बनाकर आवाजाही की सुचारू

एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम द्वारा अत्यधिक विषम परिस्थितियों के बीच फंसे हुए वाहनों को सुरक्षित किनारे लगवाया साथ ही लगभग 25 लोगों को वाहनों से निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *