Headlines

Proceeding :- नशे की हालत में दुकान में हंगामा तथा अभद्रता करने वाली महिला के विरूद्ध  पुलिस ने की कार्यवाही

 देहरादून 31 जुलाई 2025।

कोतवाली नगर को व्यापार मंडल धामावाला ने दूरभाष पर सूचना मिली  की झब्बालाल ज्वेलर्स के यहां एक महिला, जो नशे में प्रतीत हो रही है,

उस पर दुकान से अंगूठी चोरी का सन्देह हैै, जिससे दुकान स्वामी द्वारा बात करने का प्रयास किया गया मगर महिला नशे में होने के कारण वह कोई बात नहीं मान रही है।

इस सूचना पर कोतवाली नगर से महिला पुलिस कर्मियों सहित पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा।

मौके पर उस महिला की तलाशी ली गई तो महिला के पास से दो अंगूठियां बरामद हुई, जिस पर दुकान मालिक ज्वेलर्स से इस संदर्भ में अग्रिम कार्यवाही हेतु प्रार्थना पत्र देने को कहा गया।

 दुकान स्वामी ने महिला का छोटा बच्चा होने का हवाला देते हुए उसे मात्र चेतावनी देने तथा प्रकरण में कोई कार्यवाही न चाहने के सम्बन्ध में अवगत कराते हुए प्रार्थना पत्र देने से इंकार किया गया।

उस महिला के नशे की हालत में दुकान में हंगामा व अभद्रता करने पर मौके पर उपस्थित महिला पुलिस कर्मियों द्वारा उस महिला को हिरासत में लेते हुए। थाने लाया गया तथा पुलिस अधिनियम के तहत उक्त महिला के विरूद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई।

ये भी पढ़ें:   Encounter:- रुड़की में पुलिस-बदमाश की मुठभेड़, ढंडेरा हत्याकांड का मुख्य आरोपी सौरभ राजपुरिया गिरफ़्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *