Headlines

ISKCON Temple :- वृन्दावन के श्री राधा बाँके बिहारी का विश्वप्रसिद्ध फूल बंगला के होंगे दर्शन

 देहरादून 13 अगस्त 2025।

इस्कॉन मंदिर अध्यक्ष  माधव दास ने बताया कि उत्तराखंड में पहली बार, वृन्दावन के श्री श्री राधा बाँके बिहारी का विश्वप्रसिद्ध फूल बंगला दर्शन इस्कॉन देहरादून, मोथोरवाला में आयोजित किया जाएगा।

यह जानकारी इस्कॉन देहरादून मंदिर के अध्यक्ष माधव दास ने प्रेसवार्ता के दौरान दी है।

उन्होने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के अवसर पर मंदिर एक पुष्प महल में बदल जाएगा,

जहाँ श्री विग्रह चाँदी के सिंहासन पर विराजमान होकर हजारों किलो फूलों के मध्य अपने भक्तों को दर्शन देंगे।

यह उत्सव सुबह 5:00 बजे शुरू होगा और रात्रि 12:00 बजे तक चलेगा, जिसमें श्रद्धालु पूरे दिन दर्शन, कीर्तन और भक्ति का आनंद ले सकेंगे।

108 पवित्र कलशों से भव्य महाअभिषेक, आनंदमय कथा, श्री-विदेश से आए कलाकारों के नृत्य और संगीत कार्यक्रम, झांकियां,

आध्यात्मिक खेल और भक्त-प्रधान फिल्में इस दिन को रंगों और आनंद से भर देंगी। इसके साथ ही ‘भक्ति मेला’ का भी आयोजन होगा,

जिसमें विभिन्न स्टॉल, प्रदर्शनी और कार्यशालाएं होंगी, जिससे घर ले जाने के लिए भक्तिभाव से जुड़ी वस्तुएं उपलब्ध होंगी।

ये भी पढ़ें:   Honored:- मुख्यमंत्री धामी ने किया लखपति दीदियों और महिला उद्यमियों का सम्मानित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *