Headlines

उत्तराखंड में पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष, पहली महिला मुख्य सचिव, मुख्य न्यायधीश महिला 

देहरादून – उत्तराखंड की न्याय व्यवस्था में हाइकोर्ट की पहली मुख्य न्यायधीश ऋतु बाहरी को  राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह  के द्वारा शपथ दिलाई गयी।

मोदी सरकार के नारी शक्ति वंदन अधिनियम यानी महिला आरक्षण के स्वर्णिम अध्याय के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आधी आबादी के साथ अनोखा सहयोग बन पड़ा, विधानसभा चुनाव में सीएम धामी के नेतृत्व में राज्यभर में विजय पताका लहरी तो प्रदेश को पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष के रूप में ऋतु खंडूरी मिली वहीं मौजूदा समय में राज्य को पहली महिला मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को बनाया गया। राजनीति की शह मात में पूर्ण दक्षता प्राप्त करते सीएम धामी, उत्तराखंड के विकास में महिला शक्ति का योगदान लेने से नहीं चूक रहें।

ये भी पढ़ें:   Identification :- माँ वाराही धाम का होगा भव्य एवं दिव्य कायाकल्प, धार्मिक पर्यटन को मिलेगी नई पहचान : मुख्यमंत्री

मौजूदा समय में सभी राजनीतिक दल महिला शक्ति का योगदान मद्देनजर रखकर चल रहे हैं वही प्रभु श्रीराम की कृपा के शुभ योग सीएम धामी के पक्ष में दिखाई पड़ रहे हैं, राज्य सरकार के UCC बिल में भी महिला शक्ति के रूप में रिटायर्ड जज रंजना प्रकाश देसाई की भूमिका अहम हैं।

इसे योग कहे या संयोग सीएम धामी की धमक में आधी आबादी का पूर्ण योगदान हैं….!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *