Headlines

Demonstration:- उत्तराखण्ड में कानून-व्यवस्था और पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन

 देहरादून 27 अगस्त 2025।

विधानसभा के मानसून सत्र में जहां कांग्रेस ने सदन के भीतर सरकार को घेरा वहीं अब कांग्रेस सड़कों पर भी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल चुकी है

कानून-व्यवस्था से लेकर आपदा और पंचायत चुनाव तक कांग्रेस ने सरकार को आड़े हाथों लिया है।

राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के आह्वान पर कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश, विधायक प्रीतम सिंह, विधायक हरीश धामी, विधायक वीरेंद्र सिंह जाति,

विधायक ममता राकेश, विधायक वीर बहादुर, फुरकान अहमद के साथ महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के साथ महिलाओं कांग्रेस की कार्यकत्रियों।

पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत, राकेश नेगी व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजभवन कूच किया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता के साथ सड़कों पर उतरे और सरकार पर जमकर निशाना साधा।

वहीं नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य का कहना है कि जब सदन के भीतर उनकी बात नहीं सुनी गई तो मजबूरी में उन्हें सड़कों पर उतरना पड़ा।

कांग्रेस ने साफ किया कि कानून-व्यवस्था, आपदा प्रबंधन में लापरवाही, पंचायत चुनाव में गड़बड़ी और हाल ही में सामने आए अपहरण के मामलों को लेकर अब निर्णायक लड़ाई लड़ी जाएगी।

कांग्रेस लगातार कानून-व्यवस्था को बड़ा मुद्दा बना रही है और आने वाले समय में इसे लेकर सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने की तैयारी कर रही है।

 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने अपनी कमर कसनी शुरू कर दी है पिछले कुछ समय से सुस्त पड़ी कांग्रेस ने भाजपा और सरकार के खिलाफ आक्रामक रवैया अपनाना शुरू कर दिया है ,

यानी विधानसभा से लेकर सड़क तक कांग्रेस ने सरकार को घेरने का मोर्चा खोल दिया है। अब देखना होगा कि सरकार विपक्ष के इन आरोपों का क्या जवाब देती है।

लेकिन वही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और उनके सहयोगियों का इस राजभवन घेराव में  नदारत रहें ने पर कहीं ना कहीं कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का मनोबल भी गिरता है।प्रदेश की ध्वस्त हो चुकी कानून व्यवस्था तथा देवभूमि में बढ़ते अपराध के ग्राफ के खिलाफ आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आहूत राजभवन घेराव में भागीदारी की।

वहीं चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश में कानून का राज़ खत्म हो चुका है। भूमाफिया, खनन माफिया, नकल माफिया और शराब माफिया सरकार को संचालित करने का कार्य कर रहे हैं।

सरकार को चेताने के लिये आज वरिष्ठ कांग्रेसियों के साथ राजभवन का घेराव कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

मानसून सत्र में भी बिगड़ती कानून व्यवस्था पर चर्चा कराने से सरकार घबरा गई थी और डेढ़ दिन में ही सत्रावसान कर दिया गया था।

आज इसी मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी द्वारा आहूत राजभवन घेराव से भयभीत हुई सरकार द्वारा पुलिस के माध्यम से प्रदर्शन कर रहे सभी वरिष्ठ कांग्रेसजनों को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन लाया गया।

जनहित की आवाज़ को बुलंद करने तथा प्रदेश की आमजनता के हक़ की लड़ाई को और मज़बूती देने के लिये कांग्रेस पार्टी का यह संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें:   Siege:- अंकिता भंडारी केस में सीबीआई कार्यालय का घेराव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *