Headlines

Well being :- मुख्यमंत्री धामी ने अस्पताल में पूर्व सीएम खंडूरी के स्वास्थ्य का हालचाल जाना

देहरादून 9 सितम्बर 2025।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हॉस्पिटल पहुंचे, जहां उन्होंने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ राजनेता भुवन चंद्र खंडूरी के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की।

पूर्व सीएम खंडूरी वर्तमान में स्वास्थ्य संबंधी कारणों से अस्पताल में उपचाररत हैं।

मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से खंडूरी के स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

इस अवसर पर उत्तराखंड विधानसभा की अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण भी उपस्थित रहीं।

मुख्यमंत्री ने उनसे भी पूर्व सीएम खंडूरी के स्वास्थ्य एवं उपचार की जानकारी ली।

ये भी पढ़ें:   Car Module:- एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज में महिला चिकित्सकों के सशक्तिकरण हेतु कार माॅडयूल कार्यशाला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *