उत्तराखंडReach :- आदि कैलाश यात्रा, उन्हीं को मिलेगा परमिट जो यात्री पिथौरागढ़ पहुंच चुके हैं Panchur Varta17 September 202517 September 202501 mins पिथौरागढ़ 17 सितम्बर 2025। आदि कैलाश यात्रा करने वालों के लिए जिला प्रशासन पिथौरागढ़ ने पोर्टल खोलने का निर्णय लिया गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी अलर्ट को देखते हुए बुधवार से सीमित संख्या में इनर लाइन परमिट (ILP) जारी किए जाएंगे। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि यात्रा मार्ग के संवेदनशील हिस्सों पर भूस्खलन और चट्टान गिरने की आशंका बनी हुई है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। उपजिलाधिकारी धारचूला (वर्तमान चार्ज) मंजीत सिंह ने बताया कि इनर लाइन परमिट जारी किए जाएंगे, किन्तु मौसम की स्थिति को देखते हुए फिलहाल केवल वे यात्री, जो पहले से जनपद पिथौरागढ़ पहुंच चुके हैं, उन्हें ही परमिट प्रदान किए जाएंगे। साथ ही टूर ऑपरेटरों से अपील की गई है कि वे जिला प्रशासन से मौसम संबंधी जानकारी प्राप्त करने के उपरांत ही आगे की बुकिंग सुनिश्चित करें। यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए प्रशासन ने यह निर्णय लिया गया है। ये भी पढ़ें: Power Cuts :- सर्दियों में नहीं सताएगी बिजली कटौती, केंद्र ने उत्तराखंड को दी अतिरिक्त बिजली Post navigation Previous: Review :- सहस्त्रधारा, सेरागांव, मझाड़ा में अतिवृष्टि से हुए नुकसान का जायजा लेने पहुंचे मंत्री जोशीNext: Review :- मुख्यमंत्री धामी ने अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों की समीक्षा की, राहत और बचाव कार्यों का जायजा लिया Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Power Cuts :- सर्दियों में नहीं सताएगी बिजली कटौती, केंद्र ने उत्तराखंड को दी अतिरिक्त बिजली Panchur Varta26 September 202626 September 2026 0
Congrats:- माउंट एकांकागुआ और नुन-कुन पर्वत श्रृंखला की तीन चोटियों पर सफल आरोहण करने वाले दलों को सीएम धामी ने दी बधाई Panchur Varta24 September 202624 September 2026 0
Celebration :- नंदा-सुनंदा महोत्सव हमारी आस्था, संस्कृति और परंपराओं का उत्सव: मुख्यमंत्री धामी Panchur Varta22 September 202622 September 2026 0
Deployment:- उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: 1 एएसपी समेत 14 अधिकारियों को नई तैनाती Panchur Varta22 September 202622 September 2026 0