Headlines

मुख्यमंत्री धामी ने हॉस्पिटल में घायलों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना

हल्द्वानी –  हल्द्वानी के बनभूलपुरा के हिंसा प्रभावित क्षेत्र की स्थिति की जानकारी लेने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी नैनीताल तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को स्थिति पर निरन्तर सर्तकता बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने बनभूलपुरा थाने का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने जिला प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारियों को आम जनता की सुरक्षा एवं शान्ति को शीर्ष प्राथमिकता पर लेते हुए कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने हेतु कड़े निर्देश दिए हैं।इस दौरान मुख्यमंत्री ने सुशीला तिवारी हॉस्पिटल पहुंचकर घायलों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने डॉक्टर्स को घायलों को आवश्यक उपचार के साथ ही उनका मनोबल बनाए रखने की हिदायत भी दी।

ये भी पढ़ें:   Folk Tradition :- उत्तराखंड का प्रसिद्ध लोकपर्व घी संक्रांति: घी त्यार, ओलगिया और पहाड़ की समृद्ध लोकपरंपरा

मुख्यमंत्री  डीआईजी कुमाऊँ, जिलाधिकारी नैनीताल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तथा अन्य उच्च अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा को एक उच्च स्तरीय बैठक की।मुख्यमंत्री ने  कहा कि स्थिति नियंत्रण में है। हालात सामान्य है। दोषियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जायेगी।

बनभूलपुरा के प्रभावित क्षेत्र के अलावा हल्द्वानी समेत अन्य इलाकों में ऐसी घटना ना हो इसके लिए जिला प्रशासन और पुलिस की टीमो को तैनात किया गया है। उन्होंने आम जनता की क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सराहना की।

सीएम ने कहा कि स्थिति का जायजा ले लिया गया है। मुख्यमंत्री  ने जनता से अफवाहों से बचने और शांति व्यवस्था बनाने की अपील की।इस दौरान कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, विधायक बंशीधर भगत, जिलाधिकारी वंदना, डीआईजी योगेन्द्र रावत, एसएसपी पीएन मीणा सहित अन्य उच्च अधिकारी मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *