Headlines

Death :- अस्पताल में बच्चे की मौत पर सीएम धामी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई

बागेश्वर 23 सितम्बर 2025।

बागेश्वर जिला चिकित्सालय में एक बच्चे की मृत्यु के प्रकरण में हुई गंभीर लापरवाही पर स्वास्थ्य विभाग ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर कठोर संज्ञान लेते हुए।

दोषी चिकित्सकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी की जांच रिपोर्ट एवं कारण बताओ नोटिस के उत्तर पर विचारोपरांत निम्न निर्णय लिए गए।

 डॉ. तपन शर्मा  प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला चिकित्सालय बागेश्वर,आरोप: असंवेदनशीलता, एम्बुलेंस व्यवस्था सुनिश्चित न करना, प्रशासनिक अक्षमता।

कार्रवाई: तत्काल प्रभाव से पद एवं दायित्वों से अवमुक्त। निदेशक कुमांउ मंडक के साथ संबद्व किया गया है।

 ईश्वर सिंह टोलिया एवं लक्ष्मण कुमार  108 वाहन चालक,आरोप: कर्तव्यों के प्रति उदासीनता एवं असंवेदनशीलता।

कार्रवाई: एक माह तक कार्य से विरक्त रहने का आदेश एवं अनुशासनात्मक कार्रवाई हेतु निर्देश।

 महेश कुमार (नर्सिंग अधिकारी),  हिमानी (नर्सिंग अधिकारी) एवं सूरज सिंह कन्नाल (कक्ष सेवक)

आरोप: अपने कर्तव्यों के प्रति असंवेदनशीलता व उदासीनता।

कार्रवाई: कठोर चेतावनी जारी, भविष्य में पुनरावृत्ति न हो इसका आदेश।

 डॉ. भूरेन्द्र घटियाल  चिकित्साधिकारी, जिला चिकित्सालय बागेश्वर, आरोप: कर्तव्यों के प्रति उदासीनता एवं संवेदनशीलता की कमी।

कार्रवाई: कठोर चेतावनी जारी, भविष्य में पुनरावृत्ति न हो इसका आदेश।

डॉ. अंकित कुमार  बाल रोग विशेषज्ञ, जिला चिकित्सालय बागेश्वर,आरोप: संघर्षरत बालक के प्रति सहानुभूति न दिखाना एवं उदासीनता।

कार्रवाई: प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज करने का आदेश।

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद है।

मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई की गई है। स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विभाग का स्पष्ट संदेश है कि हर अधिकारी और कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी पूरी संवेदनशीलता के साथ निभाएं, अन्यथा कठोर कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

ये भी पढ़ें:   Insurance:- मानव उत्थान सेवा समिति के माध्यम से चारधाम यात्रियों का 10 करोड़ का बीमा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *