चंपावत– गांव चलो अभियान अंतर्गत सीमांत क्षेत्र के ग्राम ठाटा (वि0ख0 लोहाघाट) दौरे पर पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का गुमदेश की क्षेत्रीय जनता ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। वही क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आई जनता ने मुख्यमंत्री का स्वागत करने उमड़ी।अपने कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने जनता के बीच नन्हे बच्चों से भी रूबरू हुए और उनसे बातचीत कर उनका हाल जाना। इसके पश्चात धामी ने ठाटा गांव के मां भगवती मंदिर में पूजार्चना कर जनपद व प्रदेश की सुख, शांति व समृद्धि की कामना की।
रात्रि चौपाल के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लोगों के बीच प्रत्येक व्यक्ति की समस्याओं से रूबरू हुए। उन्होंने कहा सरकार की योजनाओं एवं प्रशासन द्वारा किए जा रहे काम को आमजन के बीच बैठकर ही समझा जा सकता है। मुख्यमंत्री ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान व सभी पात्र लोगों को सरकारी योजना का लाभ हर गांव, हर परिवार तक पहुंचने पहुंच जाने पर चर्चा की गई।ग्रामीण महिलाओं ने कहा कि हमें पहले फोला (गगरी) लेकर सुबह 3 बजे पानी लेने जाना पड़ता था पर अब घर पर ही पानी आ गया है।सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना लाए जिसमे 5 लाख तक का निशुल्क इलाज मिल रहा है। जहां पहले पैदल चलकर जाना पड़ता था वहा आज गांव गांव में सड़क सुविधा हो रही है।महिलाओं को उनके पैरों पर खड़े रहना आर्थिक रूप से मजबूत करने हेतु मोदी योजना चलाई जा रही हैं।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं की आर्थिकी को सुदृण कर और अधिक सशक्त बनाए जाने हेतु लखपति बनाने पर कार्य किया जा रहा है।
राज्य के अंतर्गत रोजगार के साथ ही युवा स्वरोजगार की ओर बढ़े। इसके लिए भी कई कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा जनपद चंपावत को आदर्श जनपद बनाए जाने हेतु कई विकास कार्य किए जा रहे हैं, ताकि यह जनपद राज्य के साथ- साथ पूरे देश में एक आदर्श जिले की मिसाल बने। धामी ने गांव में बने होमस्टे में रात्रि विश्राम कर ग्रामीणों को स्वरोजगार का संदेश दिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य के अंतर्गत होमस्टे को बढ़ावा मिले इसके लिए सरकार द्वारा सब्सिडी प्रदान की जा रही है। होमस्टे में सब्सिडी 33 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दी गई है। राज्य सरकार होमस्टे को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है। मुश्किल महिलाओं के कल्याणनार्थ तीन तलाक को खत्म कराया।राममंदिर का निर्माण कर रामराज्य को स्थापित करने का कार्य कराया। भगवान श्री राम को टैंट से उनके असली घर में विराजमान कराया।हमने संकल्प लिया कि उत्तराखंड में रहने वाले प्रत्येक नागरिक के लिए एक समान कानून लाएंगे,जिसे हमने लाकर समान नागरिक संहिता कानून लाकर प्रदेश में यह ऐतिहासिक कार्य किया।सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड शांतिप्रिय प्रदेश है यहां की भूमि देवभूमि है। यहां बिलकुल भी गलत बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सीमांत क्षेत्र के ठाटा गांव की पल्लवी पंत जो आरबीआई में अधिकारी पद पर निकली है, उनके दादा आनंद देव को शाल ओढ़ाकर मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया। सीएम धामी मां भगवती मंदिर प्रांगण में ग्रामीणों के साथ खड़ी होली गायन व देव स्तुति में शामिल हुए।ग्राम प्रधान ग्राम ठाटा मोहित पाठक ने कहा कि आज क्षेत्र में पेयजल व सड़क जैसी महत्त्वपूर्ण समस्या दूर हुई है। इसके अलावा महिलाओं के कल्याणार्थ अनेक योजनाएं संचालित हैं।इस दौरान कार्यक्रम में लोकसभा सांसद अजय टम्टा, दर्जा राज्य मंत्री गणेश भंडारी,अध्यक्ष जिला पंचायत ज्योति राय,विधायक लोहाघाट खुशाल सिंह अधिकारी, भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल महारा, पूर्व विधायक लोहाघाट पूरन फर्त्याल, ब्लाक प्रमुख विनीता फर्त्याल नेहा ढेक, सुमनलता, सदस्य जिला पंचायत प्रीति पाठक,जिलाधिकारी नवनीत पांडे, पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, व जनप्रतिनिधि, स्थानीय लोग एवं अन्य मौजूद रहे।