Headlines

पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर लगी गोली

देहरादून – रानीपोखरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने भोगपुर थानों रोड पर सायंकाल में गाड़ियों की चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान देहरादून की तरफ से बिना नंबर की हीरो होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल आती दिखाई दी जिसको रोक करके चेक करने का प्रयास किया तो बाइक चालक ने पुलिस के सामने बाइक ना रोककर तेजी से भोगपुर थानों वाली रोड पर बाइक को लेकर भाग गया,

इस संदिग्ध व्यक्ति की तलाश में रानीपोखरी पुलिस ने तत्काल कंट्रोल रूम को इस बाइक व चालक को चेकिंग करने की सूचना दी गई। सूचना पर तत्काल रानीपोखरी पुलिस व एसओजी देहात पुलिस उस  बाइक व व्यक्ति की तलाश में भोगपुर रोड पर पीछा किया तो भोगपुर थानों रोड पर बाइक चालक ने पुलिस को अपना पीछा करता देख पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, व जंगल में सड़क किनारे पेड़ की आड़ से पुलिस पर फायरिंग करता रहा पुलिस की तरफ से जवाबी फायरिंग  क्षकी गई, जिसमें एक गोली उस व्यक्ति के पैर में लगी, व्यक्ति के घायल होने पर पुलिस उसे जॉली ग्रांट अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार अभियुक्त मुस्तकीम 10000 का इनामी बदमाश ,वर्ष 2021 में पटेलनगर थाना क्षेत्र से बच्ची के अपहरण कर दो लाख की फिरौती मांगने के अभियोग में फरार चल रहा था। घटनास्थल से अभियुक्त के कब्जे से 315 बोर का देसी तमंचा व बिना नंबर की हीरो होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई।

ये भी पढ़ें:   Relief Fund :- सीएम धामी ने दिवंगत सोमेंद्र सिंह बोहरा के परिजनों को सौंपी ₹10 लाख की सहायता राशि

गिरफ्तार घायल अभियुक्त का नाम पता मुस्तकीम पुत्र हनीफ निवासी चांदखेड़ी थाना दिलारी तहसील ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद उम्र 24 वर्ष है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने रानीपोखरी क्षेत्र में हुई 10000 रुo के इनामी बदमाश के साथ पुलिस मुठभेड़ के घटनास्थल का निरीक्षण किया गया व जौलीग्रांट अस्पताल जाकर संबंधित अधिकारियों से जानकारी लेते हुए घायल अभियुक्त के स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *