Headlines

Ambulance :- मुख्यमंत्री धामी ने एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

खटीमा 16 अक्टूबर 2025।

हंस फाउंडेशन देहरादून के सहयोग से प्रदत्त 08 व हिन्दुस्तान जिंक व ममता संगठन के संयुक्त सौजन्य से 1 मोबाईल स्वास्थ्य सेवा वाहन को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को खटीमा से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हंस फाउंडेशन तथा हिन्दुस्तान जिंक कम्पनी व ममता संगठन के यह प्रयास स्वास्थ सुविधाओं के विस्तार में सहायक सिद्ध होगी।

उन्होने कहा मोबाईल स्वास्थ्य सेवा शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के लिए काफी लाभदायक होगी। जनता को इन स्वास्थ्य सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ होगा।

प्रोजेक्ट मैनेजर हंस फाउंडेशन युद्धवीर सिंह ने बताया कि फाउंडेशन द्वारा जो 08 मोबाइल यूनिट दी गई हैं।

उनमें से 04 मोबाइल यूनिट जनपद उधम सिंह नगर में व 04 मोबाइल यूनिट जनपद नैनीताल में स्वास्थ सेवाएं देंगी।

हिन्दुस्तान जिंक कम्पनी के निदेशक अनामिका झा ने कहा कि उत्तराखण्ड के उधमसिंह नगर के गदरपुर,

एवं किच्छा क्षेत्र के 25 ग्रामों में संचालित सचल चिकित्सा वाहन में डाक्टर, स्टाफ नर्स, काउन्सलर के माध्यम से परामर्श, जांच उपचार करने के लिए प्रारम्भ की गई है।

इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:   Balloon Clinic 💭 :-सीएचसी अगस्त्यमुनि में “गुबारा” क्लीनिक शुरू इसमें टाइप-1 मधुमेह रोगियों को मिलेगा निःशुल्क उपचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *