Headlines

Crashed:- पावकी देवी मार्ग पर स्कॉर्पियो खाई में गिरी तीन की मौत दो घायल

टिहरी 23 अक्टूबर 2025।

बुधवार देर रात को पुलिस चौकी गूलर ने एसडीआरएफ टीम को सूचना दी की  पावकी देवी मार्ग ग्राम सभा नाई के पास एक स्कॉर्पियो वाहन (संख्या UK07AC3409) दुर्घटनाग्रस्त हो गई है।

इस सूचना पर एसडीआरएफ टीम पोस्ट व्यासी से उप निरीक्षक सावर सिंह के नेतृत्व मे आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

इस स्कॉर्पियो में पाँच लोग सवार थे जो श्यामपुर घड़ी मेचक से पावकी देवी नाई एक विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे।

मार्ग में स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्रित होकर लगभग 200-300 मीटर गहरी खाई में गिर गया ।

जिसमें दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। जबकि तीन युवकों की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाया गया।

टीम द्वारा कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद रातभर चले इस रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान कड़ी मशक्कत के बाद खाई से शवों एवं घायलों को बाहर निकाला गया।

घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है तथा मृतकों के शवों को जिला पुलिस को सुपुर्द किया गया।

घायलों में -निखिल रमोला पुत्र अनिल रमोला, उम्र 21 वर्ष निवासी-श्यामपुर ऋषिकेश। तनुज पुंडीर उम्र 26 वर्ष निवासी-श्यामपुर ऋषिकेश।

मृतकों में विमल कण्डियाल पुत्र स्व. सूरवीर सिंह कण्डियाल, उम्र 31 वर्ष।-राहुल कलुड़ा पुत्र स्व. रुस्तम सिंह कलुड़ा, उम्र 23 वर्ष।

-आशिष कलुड़ा पुत्र  राजकुमार कलुड़ा, उम्र 26 वर्ष
निवासीगण- श्यामपुर ऋषिकेश।

ये भी पढ़ें:   Fire🔥 Incident :- मोरी के फीताड़ी गांव में भीषण अग्निकांड राहत कार्य जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub Zilom – Online Education Learning Elementor Template Kit Zilom – Online Education Learning WordPress Theme ZimmyPet – Pet Care & Store Elementor Template Kit Zinancial – Finance & Accounting Services Elementor Template Kit Zingbox – Wind & Solar Energy Elementor Template Kit Ziomm – Creative Agency & Portfolio WordPress Theme ZiscoERP – Powerful HR, Accounting, CRM System Ziston – Directory Listing WordPress Theme Ziston – Directory & Listings Elementor Template Kit Zitshoe – Shoes Cleaning Service Elementor Template Kit