Headlines

Crashed :- कोटद्वार में कार खाई में गिरी चार घायल 

पौड़ी 29 अक्टूबर 2025।

 कोतवाली कोटद्वार ने एस डी आर एफ  टीम को सूचना दी की चरेक मार्ग पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है।

इस सूचना पर  एस डी आर एफ पोस्ट कोटद्वार से अपर उप निरीक्षक गब्बर सिंह नेगी के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर एक टोयोटा कार लगभग 50 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हुई थी, जिसमें चार व्यक्ति सवार थे।

एस डी आर एफ टीम ने बिना समय गंवाए रेस्क्यू कार्य प्रारंभ किया गया।

कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद टीम ने कड़ी मेहनत और सावधानीपूर्वक कार्यवाही करते हुए।

चारों घायलों को सुरक्षित खाई से बाहर निकाला गया।

घायलों में आमिर पुत्र निसार उम्र, 25 वर्ष।सलमान , उम्र- 26 वर्ष। नदीम पुत्र अनीस, 29 वर्ष।

 अमान पुत्र फैजल, उम्र- 24 वर्ष। ये सभी विजनौर, रामपुरा उ० प्र० के निवासी है।

सभी घायलों को प्राथमिक उपचार हेतु एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया।

ये भी पढ़ें:   Review:- आपदा प्रबंधन मंत्री कौशिक ने टीएचडीसी टनल में पहुंचकर लिया रेस्क्यू अभियान का जायजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *