Headlines

Death:- यहां 500 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक चालक की मौत 

 पिथौरागढ़ 17 नवम्बर 2025।

 पिथौरागढ़ के ऐचोली गांव के पास एक ट्रक दुर्घटना होने की सूचना जिला नियंत्रण कक्ष पिथौरागढ़ के माध्यम से एस डी आर एफ को प्राप्त हुई।

इस सूचना पर पोस्ट अस्कोट से मुख्य आरक्षी नवीन कुमार के नेतृत्व में एस डी आर एफ टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुँच कर पाया गया कि ट्रक लगभग 500 मीटर गहरी खाई में गिर गया है और चालक मृत अवस्था में पड़ा हुआ था।

एस डी आर एफ टीम ने कठिन भू-भाग एवं प्रतिकूल परिस्थितियों में रोप-रेस्क्यू उपकरणों की सहायता से मृतक कमल भंडारी पुत्र गोपाल भंडारी उम्र 48 तक पहुँच बनाई।

एस डी आर एफ टीम द्वारा मृतक कमल भंडारी को खाई से बाहर निकालकर लगभग 02 किलोमीटर तक स्टेचर के माध्यम से पैदल रोड हेड तक पहुँचाया गया तथा संबंधित प्रशासन को सुपुर्द किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *