Headlines

Murder :-दहेज के लिए पत्नी की हत्या कर फरार पति को पुलिस ने पकड़ा

ऋषिकेश 25 नवम्बर 2025।

देहरादून में महिला एवं बाल अपराधों के प्रति दून पुलिस की संवेदनशीलता एक बार फिर सामने आई है।

ऋषिकेश में हुई दहेज हत्या के मामले में मुख्य आरोपी पति सुमित जाटव जो कि घरोहिया गांव का रहने वाला है।

 हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी पति सुमित जाटव को पुलिस ने  गिरफ्तार करने के लिए पुलिस उसके सभी ठिकानों पर छापा मार रहीं थीं।

अभियुक्त सुमित जाटव लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था, जिस कारण पुलिस की पकड़ में नहीं आ रहा था।

वहीं मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे सिद्धनाथ बाबा मंदिर के पास से गिरफ्तार किया जब सुमित जाटव किसी अज्ञात स्थान पर भागने की फिराक में था।

 19 नवंबर को चंद्रेश्वर नगर निवासी वादी द्वारा कोतवाली ऋषिकेश में तहरीर देकर आरोप लगाया गया था।

कि उनकी पुत्री को दहेज की मांग को लेकर पति व ससुराल पक्ष द्वारा प्रताड़ित कर उसकी हत्या कर दी गई।

पुलिस टीम ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए स्थानीय मुखबिर तंत्र व इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस को सक्रिय किया।

लगातार ठिकाने बदलते हुए पुलिस से बचने की कोशिश कर रहे आरोपी को आखिरकार 23 नवंबर को मुखबिर की सूचना पर पुराना रेलवे स्टेशन मंदिर के पास स्थित खाली ग्राउंड से गिरफ्तार कर लिया गया।

ये भी पढ़ें:   Threat:- उत्तराखण्ड के सभी थानों को बम विस्फोट की धमकी देने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ़्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *