Headlines

Investigation :- सीएम धामी ने उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के मामले में सतर्कता विभाग से खुली जांच कराए जाने की स्वीकृति दी

देहरादून 28 नवम्बर 2025।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रशासकीय व वित्तीय अधिकारों के दुरूपयोग के मामले में सख्त कदम उठाते हुए उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय से संबंधित मामले की सतर्कता विभाग से खुली जांच कराए जाने के निर्देश दिए है।

मुख्यमंत्री ने इस मामले में पत्रावली पर भी अनुमोदन प्रदान कर दिया हैं।

उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में विगत वर्षों में रू. 13.10 करोड के भुगतान में प्रशासकीय व वित्तीय अधिकारों के दुरूपयोग होने का मामला सामने आया था।

शासन के द्वारा इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जांच कराये जाने का निश्चय किया गया था।

इससे संबंधित प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा अनुमोदन प्रदान कर सतर्कता विभाग से खुली जांच कराये जाने के निर्देश दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें:   Pothole Free:-15 अक्टूबर तक होनी चाहिए प्रदेश की सभी सड़कें गड्ढामुक्त - सीएम धामी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *