Headlines

Death:-अभियुक्त की लापरवाही से हुई दुर्घटना में युवती की हो गयी थी मृत्यु

 देहरादून 11 अगस्त 2026।

 पीड़ित प्रदीप सिंह रावत पुत्र स्व० गौतम सिंह रावत निवासी बलजीत नगर मकान नंबर टी 563 एफ/4, गली नंबर-02, नई दिल्ली ने 10 अगस्त को थाना क्लेमेंटाउन मे एक लिखित तहरीर दी की,

 09 अगस  की रात मेरी बेटी वैष्णवी रावत उम्र 18 वर्ष, अपनी बड़ी बहन कृतिका रावत के साथ पैदल अपने कमरे की ओर जा रही थी।

इसी दौरान चार खंबा चौक के पास एक ट्रैक्टर, जिसके पीछे सीमेंट मिक्सर मशीन लगी थी,

 चालक द्वारा अत्यंत तेज गति व लापरवाही पूर्वक ट्रैक्टर को चलाते हुए पीछे से मेरी पुत्री वैष्णवी रावत को टक्कर मार दी,

जिससे वह गिर गई तथा उसका सर सीमेंट मिक्सर मशीन के नीचे आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गयी।

जिसे स्थानीय लोगों की सहायता से उपचार हेतु तत्काल वेलमैड अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया।

तहरीर के आधार पर थाना क्लेमेंटाउन पर मु0अ0सं0: 75/2026 धारा-106(1),281 बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।

प्रकरण की गंभीरता के दृष्टिगत पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी ट्रेक्टर चालक कैलाश पुत्र रतीराम को आज गिरफ्तार करते हुए दुर्घटना कारित करने वाले ट्रेक्टर को कब्जे में लिया गया।

 गिरफ्तार अभियुक्त कैलाश पुत्र रतिराम निवासी ग्राम सुंदरपुर, थाना बिहारीगढ़, जनपद सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, उम्र 52 वर्ष।

बरामदगी घटना से सम्बन्धित ट्रैक्टर मय सीमेंट मिक्सर मशीन संख्या: यू0पी0-12-बीएस-7297।

ये भी पढ़ें:   Police Alert:- मानसून को लेकर पुलिस अलर्ट, जलभराव वाले इलाकों पर नजर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *