चंपावत जिले के लोहाघाट-घाट नेशनल हाईवे पर बागधारा के पास बारात की खुशी मातम में बदल गई। गाड़ी में 10 लोग सवार थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहन बारात बुसेल से थाना गंगोलीहाट क्षेत्र के बलाताड़ी की ओर गया था, तथा वापस लौटते समय प्रातःकाल यह दुर्घटना घटित हुई।
दुल्हन को विदा कर लौट रही बारात का बोलेरो वाहन अचानक अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा,
जिससे मां–बेटे सहित 5 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
दुर्घटना रात करीब ढाई बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही लोहाघाट थानाध्यक्ष अशोक कुमार की अगुवाई में पुलिस,एस डी आर एफ और फायर टीम तुरंत मौके पर पहुँची।
ग्रामीणों की मदद से खाई में फंसे घायलों को रेस्क्यू कर लोहाघाट उप जिला अस्पताल भेजा गया।
थानाध्यक्ष के अनुसार बारात पिथौरागढ़ के शेराघाट के किलोटा गांव से बालातड़ी आई हुई थी।
लौटते समय बागधारा मोड़ पर बोलेरो UK 04 TB 2074 गहरी खाई में समा गई। हादसे के बाद वाहन के परखच्चे उड़ गए।
प्राथमिक जांच में वाहन चालक का नशे में होना बड़ी वजह सामने आया है।
अस्पताल में डॉक्टरों की टीम घायलों का उपचार कर रही है, जिसमें एक गंभीर घायल को चंपावत जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
मृतकों में प्रकाश चंद्र उनियाल, 40 वर्ष, निवासी दिबडिब्बा विलासपुर।