देहरादूनHeli Service:- जॉलीग्रांट एयरपोर्ट से गढ़वाल मंडल के लिए नई 6- सीटर हेली सेवा की हुई शुरुआत Panchur Varta6 December 20256 December 202501 mins देहरादून 06 दिसम्बर 2025। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पहाड़ों पर एयर कनेक्टिविटी का संकल्प अब तेजी से धरातल पर उतर रहा है। कुमांऊ मंडल के बाद अब गढ़वाल मंडल में भी हावाई सेवाओं का अध्याय शुरू हो गया है। जॉलीग्रांट एयरपोर्ट से गढ़वाल मंडल के प्रमुख शहर देहरादून, टिहरी, श्रीनगर और गौचर के लिए हवाई सेवा की शुरुआत हुई। इन नए रूटों के शुरू होने से पूरे क्षेत्र में नई ऊर्जा और उत्साह का माहौल है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम (उड़ान) के तहत नई 6-सीटर हेली सेवा की शुरुआत की गई है, जो गढ़वाल मंडल के प्रमुख शहरों को सीधे देहरादून से जोड़ने का काम करेगी। नई हेली सेवा देहरादून से नई टिहरी के कोटी कॉलोनी हेलीपैड, श्रीनगर और गोचर के लिए प्रतिदिन दो उड़ानें संचालित करेगी। इससे यात्रा समय में बड़ी कमी आएगी तथा इन क्षेत्रों में आवागमन और सुविधाजनक होगा। राज्य सरकार का कहना है कि इन सेवाओं से न केवल पहाड़ी इलाकों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी, बल्कि पर्यटन, रोजगार और आपदा प्रबंधन के क्षेत्रों में भी बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। यात्रा कर रहे यात्रियों ने बताया कि इस हेली सेवा से न केवल सफर आसान हुआ है, बल्कि इससे पर्यटन को बढ़ावा, स्थानीय लोगों के लिए तेज़ आवाजाही और व्यापारिक गतिविधियों को भी नई गति मिल रही है। ये भी पढ़ें: Fire:-पलटन बाजार में कपड़े की दुकान में लगी आग Post navigation Previous: Protest:- महिला कांग्रेस ने वन मुख्यालय में जानवरों के हमलों को लेकर किया प्रदर्शन Next: Inspired :- वॉक फॉर डिस्एबिलिटी में 300 बौद्धिक दिव्यांगजन संग डीएम और सीडीओ Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Discussion on Proposals :- जिला पंचायत बोर्ड बैठक में जनसमस्याओं एवं विकास कार्यों के प्रस्तावों पर चर्चा Panchur Varta17 June 202617 June 2026 0
Revived :- रिस्पना को पुनर्जीवित करने की मुहिम शुरू, 100 दिवसीय विशेष अभियान के तहत नदी में चला व्यापक सफाई अभियान Panchur Varta17 June 202617 June 2026 0
Financial Sanction:-मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 105 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति Panchur Varta17 June 2026 0