Headlines

Accident :- ब्यासी क्षेत्र में महिंद्रा थार खाई में गिरी पांच लोगों घायल 

 टिहरी 15 दिसम्बर 2025।

पुलिस चौकी ब्यासी जनपद टिहरी गढ़वाल ने सोमवार की मध्यरात्रि समय 01:22 बजे सूचना दी कि गुल्लर के समीप एक महिंद्रा थार अनियंत्रित होकर सड़क से गहरी खाई में गिर गया है।

सूचना मिलते ही एस डी आर एफ पोस्ट ब्यासी की टीम सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों सहित तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुंचकर एस डी आर एफ टीम द्वारा पाया गया कि दुर्घटनाग्रस्त महिंद्रा थार (वाहन संख्या DL 2CBF 4668) था,

जो सड़क से लगभग 70 मीटर गहरी खाई में गिरा हुआ था। थार में कुल 05 व्यक्ति सवार थे।

एस डी आर एफ टीम द्वारा त्वरित एवं समन्वित रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए सभी घायलों को सुरक्षित रूप से खाई से बाहर निकाला गया।

घायलों को प्राथमिक उपचार प्रदान करने के उपरांत एम्बुलेंस के माध्यम से नजदीकी अस्पताल भेजा गया।

दुर्घटना में घायल व्यक्तियों में

सोहिल, पुत्र ओम सिंह, निवासी दिल्ली, उम्र 32 वर्ष।

 रोहित गुप्ता, पुत्र आदेश गुप्ता, निवासी साहिबाबाद, उम्र 28 वर्ष।

 आशीषपाल, पुत्र श्यामू, निवासी गाजियाबाद, उम्र 28 वर्ष।

विकाश कुमार, पुत्र रघुराज, निवासी साहिबाबाद, उम्र 26 वर्ष।

 भास्कर कुमार, पुत्र राजेंद्र सिंह, निवासी साहिबाबाद, उम्र 27 वर्षीय है।

ये भी पढ़ें:   Boulder :- सतपुली के पास मैक्स गाड़ी पर गिरा बोल्डर एक की मौत दो घायल 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *