अपराधFiring Incident :- हरिद्वार के लक्सर में हुए सनसनीखेज गोलीकांड की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच-एसएसपी Panchur Varta29 December 202501 mins हरिद्वार 29 दिसम्बर 2025। हरिद्वार के लक्सर में हुए सनसनीखेज गोलीकांड की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच के लिए एसएसपी हरिद्वार ने बड़ा और अहम कदम उठाया। घटना से जुड़े हर पहलू की गहन पड़ताल के लिए विशेष जांच टीम (SIT) का तत्काल प्रभाव से किया गठन । हरिद्वार क्षेत्राधिकारी शिशुपाल नेगी के नेतृत्व में गठित SIT को पूरे मामले की जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गोलीकांड के पीछे की वजह, साजिश, हथियारों की सप्लाई और अपराधियों की भूमिका हर एंगल से खंगाली जाएगी। एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जांच पूरी तरह तथ्यपरक, निष्पक्ष और बिना किसी दबाव के की जाए। SIT को साक्ष्य संकलन, गवाहों के बयान और तकनीकी सबूतों के आधार पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित समय सीमा में विस्तृत जांच रिपोर्ट सौंपने के आदेश के साथ टीम ने काम शुरू कर दिया है। SIT में पथरी, बहादराबाद और लक्सर के अनुभवी पुलिस अधिकारियों को शामिल किया गया है। CIU यूनिट की मदद से तकनीकी और खुफिया इनपुट भी जांच में जोड़े जा रहे हैं। ये भी पढ़ें: Bribe:- विकलांगता प्रमाण पत्र के लिए ₹5 हजार रिश्वत लेते ऑर्थोपेडिक सर्जन को रंगे हाथों दबोचा Post navigation Previous: Fellowship :- आयुर्वेद विभाग के दो चिकित्सा अधिकारियों को मिली “फेलोशिप इन आयुर्वेद Next: Candle March:-एंजेल चकमा की याद में कैंडल मार्च का आयोजन किया Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Contract Killing:- पूर्व प्रेमिका ने अभियुक्तों को दी बैंककर्मी को मारने की सुपारी Panchur Varta29 September 2026 0
Bribe:- विकलांगता प्रमाण पत्र के लिए ₹5 हजार रिश्वत लेते ऑर्थोपेडिक सर्जन को रंगे हाथों दबोचा Panchur Varta29 September 2026 0
Allotment Cancelled:- एमबीबीएस फर्जीवाड़ा दाखिला में दो और लोग गिरफ्तार 15 सीटें का आवंटन रद्द Panchur Varta29 September 202629 September 2026 0
Conspiracy:- साढ़े सात लाख के डेयरी सौदे से शुरू हुआ विवाद, पैसे के लेन-देन को लेकर अगवा करने की साजिश Panchur Varta26 September 202626 September 2026 0