देहरादूनUCC Services :- एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध यूसीसी सेवाएं Panchur Varta21 January 202601 min देहरादून 21 जनवरी 2026। उत्तराखंड समान नागरिक संहिता (यूसीसी) की सेवाएं, अंग्रेजी के अलावा भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल सभी 22 भाषाओं में उपलब्ध हैं। साथ ही आवेदक एआई की सहायता से भी यूसीसी की प्रक्रिया को समझने के साथ ही अपना पंजीकरण करवा सकता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समान नागरिक संहिता लागू करने से पहले ही अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि, यूसीसी के तहत विभिन्न सेवाओं के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया को बेहद सरल रखा जाए, साथ ही वेबसाइट को यूजर फ्रेंडली रखा जाए, ताकि कोई भी व्यक्ति स्वयं ही अपना पंजीकरण करवा सके। इसी क्रम में आईटीडीए ने यूसीसी की वेबसाइट को आठवीं अनुसूची में शामिल 22 अनुसूचित भाषाओं, असमिया, बंगाली, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, कश्मीरी, कोंकणी, मलयालम, मराठी, नेपाली, उड़िया, पंजाबी, संस्कृत, तमिल, तेलुगु, उर्दू, सिंधी, बोडो, डोगरी, मैथिली, संथाली और मणिपुरी के साथ अंग्रेजी में तैयार किया है। इस तरह आवेदक अपनी भाषा के अनुसार ना सिर्फ यूसीसी के नियम, प्रक्रिया और पंजीकरण के लिए जरूरी दस्तावेजों की जानकारी ले सकता है, बल्कि अपनी भाषा में ही आवेदन भी कर सकता है। इस काम में एआई की भी मदद ली जा सकती है। हमारी सरकार पहले ही दिन से सरलीकरण से समाधान तक के मूलमंत्र लेकर चल रही है। समान नागरिक संहिता के क्रियान्वयन में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि जनसामान्य को पंजीकरण में किसी तरह की मुश्किल न आए। यूसीसी तकनीकी उत्कृटता का एक सफल उदाहरण बनकर उभरी है। यही कारण है कि बीते एक साल में यूसीसी प्रक्रिया को लेकर एक भी शिकायत नहीं आई है। ये भी पढ़ें: Disaster Management:-सीएम धामी ने राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में अधिकारियों को दिए प्रभावी आपदा प्रबंधन के निर्देश Post navigation Previous: Camp :- प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा की अगुआई में लगा बहुउद्देशीय शिविरNext: Arrested :- बुजुर्ग महिला से हुई लूट में शामिल 03 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Quick Response Team:- कैबिनेट मंत्री केड़ा व मेयर थपलियाल ने क्विक रिस्पांस टीम की गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया Panchur Varta3 July 20263 July 2026 0
Lock Down 🔒 :- आंदोलनकारी महिलाओं ने सीबीआई के दूसरे प्रवेश द्वार प्रतीकात्मक तालाबंदी की Panchur Varta2 July 20262 July 2026 0
Disaster Management:-सीएम धामी ने राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में अधिकारियों को दिए प्रभावी आपदा प्रबंधन के निर्देश Panchur Varta2 July 20262 July 2026 0
Quick Response:- देहरादून में अब समस्याओं पर होगी फौरन कार्रवाई, 3 जुलाई से शुरू होगी नगर निगम की क्विक रिस्पॉन्स टीम Panchur Varta2 July 2026 0