Headlines

Inspection:- विद्युत सुरक्षा को लेकर मोहानपुर खंड का विशेष अभियान, जर्जर पोल बदले और लाइनों को किया सुदृढ़

देहरादून 04 अक्टूबर  2026।

उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के निर्देश पर उपभोक्ताओं को सुरक्षित,

निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विद्युत वितरण खंड मोहानपुर द्वारा विशेष विद्युत सुरक्षा एवं सुदृढ़ीकरण अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के तहत विद्युत दुर्घटनाओं की रोकथाम और विद्युत व्यवस्था को अधिक मजबूत बनाने के लिए विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा क्षेत्र में व्यापक निरीक्षण एवं सुधारात्मक कार्य किए जा रहे हैं।

एक-एक विद्युत पोल का किया निरीक्षण

अभियान के दौरान विभागीय टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों में एक-एक विद्युत पोल का बारीकी से निरीक्षण किया।

निरीक्षण में जर्जर, क्षतिग्रस्त एवं विद्युत सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील पोलों को चिन्हित किया गया। ऐसे पोलों को प्राथमिकता के आधार पर बदलने के साथ ही आवश्यक स्थानों पर मरम्मत कार्य भी कराया गया।

यह अभियान प्रेमनगर एवं आसपास के क्षेत्रों के अलावा बिधौली, कण्डोली, सुद्धोवाला, मेहूंवाला माफी, शिमला बाईपास, बूड्डीगांव, गणेशपुर, नयागांव,

 भाऊवाला, माण्डूवाला, नौगांव, राजावाला एवं रामपुर समेत विभिन्न क्षेत्रों में चलाया गया।

नए ट्रांसफार्मर लगाए, क्षमता भी बढ़ाई विद्युत आपूर्ति को और अधिक मजबूत एवं विश्वसनीय बनाने के लिए आवश्यकता वाले स्थानों पर नए ट्रांसफार्मर स्थापित किए गए।

वहीं, जहां विद्युत मांग के अनुरूप मौजूदा ट्रांसफार्मरों की क्षमता पर्याप्त नहीं थी, वहां उनकी क्षमता वृद्धि का कार्य किया गया।

इससे संबंधित क्षेत्रों में विद्युत लोड को बेहतर तरीके से संभालने और आपूर्ति व्यवस्था को अधिक स्थिर बनाने में मदद मिलेगी।

नंगी तारों की जगह लगाए गए कवर्ड कंडक्टर

विद्युत सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत कई स्थानों पर पुरानी नंगी विद्युत तारों को हटाकर कवर्ड कंडक्टर लगाए गए।

इससे विद्युत लाइनों की सुरक्षा बढ़ाने के साथ ही दुर्घटनाओं की आशंका को कम करने में मदद मिलेगी।

इसके साथ ही विद्युत लाइनों के संपर्क में आ रही पेड़ों की शाखाओं की आवश्यकतानुसार लॉपिंग-चॉपिंग भी कराई गई।

विभाग का उद्देश्य विद्युत लाइनों को पेड़ों की शाखाओं से होने वाले संभावित नुकसान तथा विद्युत आपूर्ति में व्यवधान को रोकना है।

 

ये भी पढ़ें:   Thanks:- हरिद्वार को मिली तीन महत्वपूर्ण रेल सेवाओं की सौगात, सीएम धामी ने जताया आभार

लगातार निगरानी और प्राथमिकता के आधार पर सुधार

विद्युत वितरण खंड मोहानपुर द्वारा क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था की लगातार निगरानी की जा रही है।

निरीक्षण के दौरान सामने आने वाली तकनीकी एवं सुरक्षा संबंधी कमियों को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जा रहा है।

विभाग का कहना है कि उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत सेवा उपलब्ध कराने के लिए विद्युत नेटवर्क के सुदृढ़ीकरण का कार्य निरंतर जारी रहेगा।

विशेष रूप से जर्जर विद्युत पोल, कमजोर विद्युत लाइन, ट्रांसफार्मर की क्षमता और सुरक्षा से जुड़े मामलों पर प्राथमिकता से कार्रवाई की जा रही है।

 यूपीसीएल की सर्वोच्च प्राथमिकता—सुरक्षित और विश्वसनीय विद्युत व्यवस्था

विद्युत वितरण खंड मोहानपुर के इस अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक उपभोक्ता तक सुरक्षित, विश्वसनीय, निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति पहुंचाना है।

विभागीय स्तर पर विद्युत व्यवस्था की निगरानी और आवश्यक सुधारात्मक कार्य लगातार किए जा रहे हैं।

यूपीसीएल का संदेश है—“सुरक्षित विद्युत व्यवस्था, निर्बाध आपूर्ति और बेहतरउपभोक्ता सेवा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *