मुंबई से बारामती जा रहे महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की विमान हादसे में हुई मृत्यु।
महाराष्ट्र के बारामती एयरपोर्ट पर अजीत पवार का विमान लैंडिंग के दौरान रनवे में फिसल कर क्रैश हो गया और विमान आग की लपटों में घिर गया।
मुख्यमंत्री धामी कैबिनेट की बैठक से पहले पूरे मंत्रिमंडल के साथ उन्हें 2 मिनट का मौन रखा कर श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री धामी ने अपने शोक संदेश में कहा कि जनसेवा के प्रति आजीवन समर्पित और लोकप्रिय जननेता अजीत पवार का विमान हादसे में निधन अत्यंत दुःखद है।
उन्होंने आगे कहा, “समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के हितों के लिए उन्होंने सदैव करुणा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया। उनका यह योगदान अविस्मरणीय रहेगा।”
यह दुखद हादसा 28 जनवरी 2026 को महाराष्ट्र के बारामती एयरपोर्ट पर हुआ, जब अजीत पवार मुंबई से बारामती जा रहे थे।
वे जिला परिषद चुनाव प्रचार के लिए चार्टर्ड विमान (Learjet 45) से रवाना हुए थे। लैंडिंग के दौरान विमान रनवे से फिसल गया, क्रैश हो गया और आग की लपटों में घिर गया।
विमान में सवार सभी 5 लोग (अजीत पवार, उनके पर्सनल असिस्टेंट/सुरक्षा कर्मी, और 2 क्रू मेंबर) की मौके पर ही मौत हो गई।
DGCA ने इसकी पुष्टि की है। हादसे की वजह अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन शुरुआती रिपोर्ट्स में तकनीकी खराबी या दृश्यता की कमी का जिक्र है। जांच जारी है।
अजीत पवार (66 वर्ष) महाराष्ट्र की राजनीति में एक प्रमुख चेहरा थे। वे कई बार उपमुख्यमंत्री रहे,
सहकारी क्षेत्र में योगदान दिया और बारामती को विकास का मॉडल बनाने में अहम भूमिका निभाई।
उनका असामयिक निधन पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति है।
इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, गृह मंत्री अमित शाह, राहुल गांधी, ममता बनर्जी,
अखिलेश यादव सहित कई प्रमुख नेताओं ने शोक जताया है। पवार परिवार के सदस्य दिल्ली से बारामती रवाना हुए हैं, और अंतिम संस्कार बारामती में होने की संभावना है।
यह खबर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर गहरी शोक की लहर पैदा कर रही है।