अपराधClash :- नशे में धुत युवकों का बाजार में तांडव, पुलिस से भी भिड़ंत Panchur Varta1 February 202601 mins देहरादून 1 फरवरी 2026। विकासनगर बाजार से देर शाम अफरा-तफरी मचाने वाली तस्वीरें सामने आई हैं, जहां नशे में धुत युवकों ने सड़क को रणक्षेत्र बना दिया। आई–20 कार में सवार दो युवकों ने डाकपत्थर रोड पर बेकाबू होकर पहले मोटरसाइकिलों और एक चाउमिन ठेली को टक्कर मारी, फिर दुकानों के बाहर जमकर तोड़फोड़ की।हंगामा बढ़ता देख स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए, इसी बीच दोनों युवक कार लेकर मौके से फरार हुए और डाकपत्थर तिराहे के पास पहुंचकर बीच सड़क में गाड़ी खड़ी कर दोबारा उत्पात मचाने लगे। स्थानीय लोगों के साथ तीखी बहस और झड़प के बाद माहौल और तनावपूर्ण हो गया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे युवकों को काबू में लेने की कोशिश की। इसी दौरान एक युवक पुलिस के सामने ही उग्र हो गया, जिसे हिरासत में लेने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। अंततः युवक को पकड़कर चौकी लाया गया। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद पूरे मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ये भी पढ़ें: Bribe:- विकलांगता प्रमाण पत्र के लिए ₹5 हजार रिश्वत लेते ऑर्थोपेडिक सर्जन को रंगे हाथों दबोचा Post navigation Previous: murder :-एम्स से जुड़ी निजी संस्था में कार्यरत महिला की गोली मारकर हत्याNext: Love Affair-💕 :- परेशान प्रेमी ने मारी प्रेमिका को गोली Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Contract Killing:- पूर्व प्रेमिका ने अभियुक्तों को दी बैंककर्मी को मारने की सुपारी Panchur Varta29 September 2026 0
Bribe:- विकलांगता प्रमाण पत्र के लिए ₹5 हजार रिश्वत लेते ऑर्थोपेडिक सर्जन को रंगे हाथों दबोचा Panchur Varta29 September 2026 0
Allotment Cancelled:- एमबीबीएस फर्जीवाड़ा दाखिला में दो और लोग गिरफ्तार 15 सीटें का आवंटन रद्द Panchur Varta29 September 202629 September 2026 0
Conspiracy:- साढ़े सात लाख के डेयरी सौदे से शुरू हुआ विवाद, पैसे के लेन-देन को लेकर अगवा करने की साजिश Panchur Varta26 September 202626 September 2026 0