Skip to content
ऋषिकेश 1 फरवरी 2026।
ऋषिकेश क्षेत्र के शिवाजी नगर गली नंबर 16 में शनिवार देर रात एक महिला की गोली मारकर हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई।
मृतका एम्स से जुड़ी एक निजी संस्था में कार्यरत बताई जा रही है, वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।
जानकारी के मुताबिक रात करीब साढ़े नौ बजे एक युवक महिला के घर पहुंचा, दरवाजा खुलते ही जाली के पास से पिस्टल निकालकर महिला पर फायर झोंक दिया।
गोली लगते ही महिला की मौके पर ही मौत हो गई, सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और एसपी ऋषिकेश जया बलूनी घटनास्थल पर पहुंचे।
पुलिस ने मौके को सील कर जांच शुरू कर दी है, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
प्रारंभिक जांच में आरोपी युवक लक्सर क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।
स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और सत्यापन अभियान को लेकर पुलिस पर सवाल खड़े किए हैं।