Headlines

Floral Tribute:-सरदार पटेल की प्रतिमा पर सीएम धामी ने अर्पित की पुष्पांजलि, राष्ट्र की एकता और अखंडता में योगदान को किया याद

पंचूर वार्ता | विशेष

देहरादून 31 अक्टूबर 2026।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून के घंटाघर स्थित भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्र निर्माण में सरदार पटेल के ऐतिहासिक योगदान को याद किया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का संपूर्ण जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति समर्पित रहा।

उन्होंने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और कुशल नेतृत्व के बल पर देश को एक सूत्र में पिरोने का ऐतिहासिक कार्य किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद देश की 560 से अधिक रियासतों के एकीकरण में सरदार पटेल ने निर्णायक भूमिका निभाई।

उनके प्रयासों से अखंड भारत के निर्माण की मजबूत नींव पड़ी।

देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री के रूप में उनके योगदान को प्रत्येक भारतवासी सदैव स्मरण करता रहेगा।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री खजान दास, देहरादून के मेयर सौरभ थपलियाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:   Instruction:- मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में यूपीसीएल एवं पिटकुल की समीक्षा बैठक, वित्तीय स्थिति में सुधार और लंबित देनदारियों के भुगतान में तेजी लाने के निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *