फरवरी महीने में एक तारीख़ को ऋषिकेश में एम्स अस्पताल में काम करने वाली महिला को गोली मारकर हत्या कर दी।
तो दो तारीख़ में दूल्हा बाजार में सरे आम दिनदहाड़े दुकान पर काम करने के लिए जा रही गुंजन की हत्या कर दी गई।
और इन दो हत्याओं को ज्यादा दिन भी नहीं बीते थे कि आज तिब्बती मार्केट के पास उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक युवक को सरेआम दिनदहाड़े गोली मार दी गई।
गोली लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक अर्जुन शर्मा गैस एजेंसी चलाता था और बसंत विहार में रहता था।
मृतक अर्जुन के अनुसार इनका प्रॉपर्टी विवाद का बताया जा रहा हैं वहीं मृतक अर्जुन टेबल टेनिस खेलने आया था।
सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके को घेराबंदी कर सुरक्षित कर लिया गया।
मौके पर आईजी गढ़वाल राजीव स्वरुप पहुंचे साथ में फॉरेंसिक की टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर सबूत को एकत्रित कर रही है।
यह मामला कोतवाली डालनवाला क्षेत्र का बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी स्कूटी पर सवार होकर आए थे।
और वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। घटना के बाद बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, वारदात के खुलासे के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी हुई है।
आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर शहर के सभी प्रमुख चेक पोस्टों पर चेकिंग अभियान तेज कर दिया गया है।
फिलहाल हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया।
वही लोगों को कहना है कि देहरादून आपराधिक गतिविधियों का केंद्र बनता जा रहा हैं पुलिस का खौफ नहींं है अपराधियों में आए दिन देहरादून में क्राइम हो रहा है और लगातार अपराध बढ़़ रहा है।