रेस्क्यूRescue :- ब्रेजा कार गहरी खाई में गिरी तीन की मौत पांच घायल Panchur Varta28 February 202628 February 202601 mins अल्मोड़ा 28 फरवरी 2026। डीसीआर अल्मोड़ा से एसडीआरएफ टीम को सूचना प्राप्त हुई कि पुलिस चौकी ताकुला क्षेत्रांतर्गत बागेश्वर रोड पर बसौली के समीप एक कार गहरी खाई में गिर गई है। यह सूचना मिलते ही एसडीआरएफ टीम पोस्ट सरियापानी से उप निरीक्षक पंकज डंगवाल के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचने पर ज्ञात हुआ कि ब्रेजा कार (Brezza संख्या DL9C BH 8402) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। कार में कुल 08 व्यक्ति सवार थे, जो बारात से लौटते समय अल्मोड़ा की ओर आ रहे थे। एसडीआरएफ टीम द्वारा जिला पुलिस एवं स्थानीय लोगों की सहायता से त्वरित एवं सुनियोजित रेस्क्यू अभियान चलाते हुए। सभी घायलों को खाई से सुरक्षित बाहर निकाला गया तथा 108 एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से ताकुला अस्पताल भिजवाया गया। दुर्भाग्यवश, इस भीषण दुर्घटना में 03 व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। मृतकों के शवों को जिला पुलिस एवं स्थानीय लोगों की सहायता से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु मुख्य मार्ग तक लाकर पुलिस के सुपुर्द किया गया। घायलों में जया देवी पत्नी महेश, उम्र 25 वर्ष, निवासी बागेश्वर। गोपाल आर्य पुत्र शेर राम, उम्र 50 वर्ष, निवासी कांडें (ताकुला)। संजय, उम्र 21 वर्ष, निवासी कांडें ताकुला। –महेश आर्य पुत्र जसवंत, उम्र 25 वर्ष। –अर्जुन कुमार पुत्र केशव राम, उम्र 36 वर्ष, निवासी दिल्ली। मृतकों में मंजू देवी पत्नी गोपाल राम, उम्र 44 वर्ष, निवासी कांडें ताकुला। –दिनेश चंद्र पुत्र तिल राम, उम्र 50 वर्ष। –रोहन पुत्र महेश आर्य, उम्र 11 माह। ये भी पढ़ें: Rescue:- श्री केदारनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरे युवक का एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू Post navigation Previous: Alert Mode:-होली पर दून अस्पताल अलर्ट डॉक्टरों और स्टाफ की अतिरिक्त ड्यूटीNext: Smile:-संवासनियों के चेहरे पर मुस्कान लौटाती डीएम सविन बंसल की संवेदनशील पहल Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Rescue:- श्री केदारनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरे युवक का एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू Panchur Varta16 July 2026 0