Headlines

हजारों फर्जी सिम के साथ पुरानी दिल्ली से एक गिरफ्तार

उत्तराखंड एसटीएफ का बड़ा खुलासा, 45 हजार फर्जी सिम के साथ एक गिरफ्तार।


 

 

देहरादून – एसटीएफ की साईबर क्राईम पुलिस टीम ने फर्जी सिम कार्डों की अब तक की सबसे बडी बरामदगी की और 45 हजार फर्जी सिम बरामद किए। एसटीएफ ने देश में एम2एम सिम के माध्यम से इसका खुलासा किया।

एसटीएफ एसएसपी आयूष अग्रवाल ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि एसटीएफ की टीम ने 80 लाख रुपये की धोखाधडी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया और एक आरोपी को चाँदनी महल क्षेत्र पुरानी दिल्ली से गिरफ्तार किया।

एसटीएफ एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से हजारों की संख्या में फर्जी कम्पनी के नाम से लिये गये करीब 1 लाख 95 हजार रुपये के सिमकार्ड बरामद हुए।

ये भी पढ़ें:   Foundation Stone :-सीएम धामी ने बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं का किया शिलान्यास

आरोपी ने अभी तक 29,000 एयरटेल और 16,000 वोडाफोन-आईडिया के सिम कार्ड्स की खरीद फरोख्त की गयी थी।सीसीटीवी कैमरे की कम्पनी बताकर आरोपी ने 45 हजार सिम लिए थे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *