Headlines

Well being:- एम्स मे भर्ती केबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का सीएम धामी जाना हालचाल

 ऋषिकेश 19 मार्च 2026।

तबियत बिगड़ने के कारण एम्स मे भर्ती कराए गए राज्य के केबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के स्वास्थ्य में सुधार है और उनकी हालत स्थिर है।

बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एम्स पहुुंचकर उनका हालचाल जाना और चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी हासिल की।

राज्य के पर्यटन और सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज को श्वास संबन्धी शिकायत के कारण बीते रोज एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था।

आवश्यकता को देखते हुए डाॅक्टरों ने उन्हें आईसीयू वार्ड में शिफ्ट किया जहां मेडिसिन विभाग के हेड प्रो. रविकांत के सुपरविजन में डाॅक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य पर लगातार निगरानी बनाए हुए है।

बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एम्स पहुंचकर महाराज का हालचाल जाना और चिकित्सकों से इलाज व स्वास्थ्य की स्थिति के बावत जानकारी हासिल की।

इस दौरान संस्थान की चिकित्सा अधीक्षक प्रो. बी. सत्या श्री व इलाज कर रहे चिकित्सकों की टीम ने सीएम को बताया कि महाराज के स्वास्थ्य में काफी सुधार है और वह पहले से बेहतर हैं।

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य लाभ ले रहे महाराज से भी बातचीत की और उनके शीघ्र ही स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

इस दौरान सीएम के साथ क्षेत्रीय विधायक प्रेम चन्द अग्रवाल, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल,

संस्थान के उप निदेशक (प्रशासन) ले. कर्नल गोपाल मेहरा सहित पीआरओ श्रीलोय मोहन्ती व स्थानीय पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे।

उधर संस्थान की चिकित्सा अधीक्षक प्रो. बी सत्या श्री ने बताया कि उन्हें थोड़ा निमोनिया की शिकायत है लेकिन सभी वायटल सामान्य हैं।

और अन्य सभी रिपोर्टें सामान्य होने के कारण हालत में लगातार सुधार हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *