Headlines

Snowfall :- श्री केदारनाथ धाम में लगभग 04 फीट बर्फ गिरी और लगातार बर्फबारी

 रूद्रप्रयाग 20 मार्च 2026।

जिला आपताकलीन परिचालन केन्द्र रूद्रप्रयाग को समस्त तहसीलों से दूरभाष द्वारा प्राप्त सूचनानुसार जनपद में वर्षा का विवरण निम्नानुसार हैः –

तहसील रूद्रप्रयाग – 7.00 mm (हल्की से मध्यम वर्षा)

तहसील ऊखीमठ – 15.10 mm (हल्की से मध्यम वर्षा)

तहसील जखोली – 17.50 mm (तेज वर्षा)

श्री केदारनाथ धाम में लगभग 04 फीट बर्फ गिर चुकी है और लगातार बर्फबारी हो रही है। श्री केदारनाथ में तैनात कर्मचारियों का विवरणः –

आई0टी0बी0पी0 – 17 जवान

पुलिस – 03 जवान

जनपद के समस्त रा0रा0 मार्ग, राज्य मार्ग व ग्रामीण मार्ग यातायात हेतु खुले हैं और अलकनन्दा और मंदाकिनी का जल स्तर सामान्य है।

किसी भी आपदा की कोई सूचना नहीं है। भारत मौसम विज्ञान केन्द्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार  20 मार्च को जनपद रूद्रप्रयाग में कहीं-कहीं,

भारी वर्षा/भारी बर्फबारी/गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने/ओलावृष्टि/झोंकेदार हवाएं (वायु गति 40-50 किमी0/घंटा) चलने की संभावना है।

अतः मौसम विभाग की चेतावनी के मध्यनजर किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा से निपटने हेतु तैयारी का उच्चतम स्तर बनाये रखें,

और किसी भी प्रकार की आपदा की सूचना तत्काल जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र रूद्रप्रयाग के दूरभाश नम्बरों 8958757335, 8218326386, 01364233727, 1077 पर तत्काल दी जायें।

ये भी पढ़ें:   Exposure:-कैबिनेट मंत्री चौधरी व बत्रा ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा का किया अनावरण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *