कांग्रेस के उज्जवल भविष्य को देखते हुए और कांग्रेस की विचारधारा पर भरोसा जताकर कई भाजपा नेताओं ने कांग्रेस का दामन थामा।
जिनमे पूर्व विधायक, पूर्व पालिका अध्यक्ष, पूर्व मेयर शामिल हैं कांग्रेस का कुनबा बढ़ता देख भाजपा में हलचल शुरू हो गई है।
भाजपा के नेता और कार्यकर्ता भी अपनी सरकार की नीतियों और रीतियों से खुश नहीं हैं।
यही वजह है कि कई नेता खुलकर अपनी सरकार के विरोध में बोल रहे हैं और अपनी आवाज़ उठा रहे हैं,
कांग्रेस में शामिल हुए नेताओं ने कहा कि अपनी बात ना रख पाने की वजह से उनका दम गुट रहा था।
और वो वहाँ पर असहज महसूस कर रहे थे, उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सबका पटका पहनाकर स्वागत किया।
और कहा कि परिवार में नए लोगों के जुड़ने से परिवार को मजबूती मिलती है और आशा जतायी की सभी लोग पार्टी के हिट के लिए कार्य करेंगे।
और 2027 में प्रदेश की जनता को कांग्रेस की सरकार देने में अपनी भूमिका निभायेंगे,
आज प्रदेश पर जो संकट है संकट महंगाई का बेरोजगारी का महिला असुरक्षा का पलायन का स्वास्थ्य और शिक्षा का उससे सिर्फ़ कांग्रेस ही प्रदेश की जानता को पार लगा सकती है।
2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के हैट्रिक के सपने को ध्वस्त करने की तरफ़ ये अभी पहला कदम है।
पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, भीमलाल आर्य, नारायण पाल, पूर्व मेयर रुड़की गौरव गोयल,
पूर्व पालिकाध्यक्ष मसूरी अनुज गुप्ता व लाखन सिंह शामिल हुए। भाजपा के कई वरिष्ठ नेता विधायक लिस्ट में शामिल है।
इस मौके पर प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, सह प्रभारी मनोज यादव, सुरेंद्र शर्मा गुरदीप सप्पल,
प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, हरक सिंह, करण मेहरा समेत कई नेता मौजूद रहे।