Headlines

Case :- लेट नाइट में खुले दो बार संचालकों के विरूद्ध पुलिस ने दर्ज किया ‌केस

 देहरादून 31 मार्च 2026।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में रात में हुडदंग मचाने,

तथा निर्धारित समयावधि के उपरान्त अपने बार/रेस्टोरेंट खोलने वाले प्रतिष्ठान संचालकों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

 रात पुलिस अधीक्षक नगर/ऋषिकेश/विकासनगर/यातायात के नेतृत्व में सम्बन्धित क्षेत्राधिकारियों के साथ पुलिस की अलग-अलग टीमों ने राजपुर क्षेत्र में सभी बार/रेस्टोरेन्ट्स,

तथा भीड-भाड वाले स्थानों पर सघन चैकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान सभी पब/बार/रेस्टोरेंट संचालकों को निर्धारित समयावधि के बाद अपने प्रतिष्ठानों को न खोलने तथा नियमों का उल्लंघन करने पर उनके विरूद्ध कडी कार्यवाही की चेतावनी दी गई।

इस दौरान निर्धारित समयावधि के बाद अपने बार में लोगों को शराब पिलाने पर राजपुर क्षेत्र में दो बार पिरामिड बार, नुक्कड बार व रेस्टोरेंट के विरूद्ध धारा 223/270 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

साथ ही रात्रि में चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 11 वाहन चालकों को गिरफ्तार करते हुए।

सम्बन्धित वाहनों को सीज किया गया तथा देर रात तक बार/रेस्टोरेंट में शराब पीते मिले 03 व्यक्तियो को 172 बीएनएसएस में हिरासत में लेकर थाने लाया गया।

 एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर पुलिस द्वारा चलाया जा रहा अभियान लगातार

जारी है।

ये भी पढ़ें:   Death:- सहस्रधारा में तेज बहाव की चपेट में आकर हरियाणा की युवती की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *