Headlines

Swing :-  वुमनियाज़ के बाॅलीवुड मैशअप पर झूमे दर्शक

देहरादून 06 अप्रैल 2026।

दून बुक फेस्टिवल के तीसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की कड़ी मे मुबंई के The Womaniaz द्वारा संगीत प्रस्तुति दी गई।

खुशनुमा मौसम के बीच म्यूजिकल बैंड ने बाॅलीवुड गानों – एक लड़की भीगी भागी सी, इंतेहां हो गयी इंतजार की जैसे गीतों से शुरूआत की।

इसके बाद एक के बाद एक अस्सी और नब्बे के दशक के गीतों के रिक्रियेटेड वर्जन और रिमिक्स मैशअप की प्रस्तुति देकर बैंड ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

किशोर कुमार के गानों एक लड़की भीगी-भागी सी, इंतेहा हो गई इंतज़ार की… जैसे ओल्ड इज गोल्ड गानों के नये अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आये।

कार्यक्रम में बाॅलीवुड के नए और पुराने गानों का काॅकटेल पेश कर देर रात तक दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

ये भी पढ़ें:   Assistance Accepted:- पत्रकार कल्याण कोष से नौ दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को ₹ 05-05 लाख की सहायता स्वीकृत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *