Headlines

Homage :- पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई के आकस्मिक निधन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

देहरादून 08 अप्रैल 2026।

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय देहरादून में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री  मोहसिना किदवई के आकस्मिक निधन पर,

गहरा शोक प्रकट करते हुए उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये।

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा मोहसिना किदवई के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए।

उन्हें अपने श्रद्धासुमन अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर शोक प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

इस अवसर पर महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि मोहसिना किदवई का आकस्मिक निधन कांग्रेस पार्टी एवं देश की अपूर्णीय क्षति है।

उनका पूरा जीवन कांग्रेस पार्टी एवं समाज सेवा को समर्पित रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार एवं केन्द्र सरकार में मंत्री के रूप में देश,

एवं समाज विशेषकर महिलाओं के उत्थान के लिए उनके प्रयासों को कभी भुलाया नहीं जा सकता है,

उनका असमय चले जाना हम सबके लिए असीमित दुःख का विषय है।

शोक प्रकट करने वालों में प्रदेश महिला अध्यक्ष ज्योति रौतेला, विधायक लखपत सिंह बुटोला, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र भंडारी,

महिला उपाध्यक्ष नजमा खान, पूनम सिंह, पायल बहल, अनीता सकलानी, महानगर अध्यक्ष डॉ0 जसविन्दर सिंह गोगी,

प्रदेश प्रवक्ता डॉ0 प्रतिमा सिंह, प्रदीप थपलियाल, मुकेश नेगी, अनुराधा तिवारी, सुशीला शर्मा,

रेखा ढींगरा, सावित्री थापा, अनूप कपूर, विरेन्द्र पंवार आदि अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें:   Cabinet:-  उत्तराखंड कैबिनेट बैठक: सचिव शैलेश बगौली ने दी 17 महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub CSS3 Form Pack CSS3 Responsive WordPress Compare Pricing Tables CSS3 Tooltips For WordPress CSS3 Vertical Web Pricing Tables CSS3 Vertical Web Pricing Tables for WordPress CSV Importer Jetpack CRX Addon CSV User Importer CTL Arcade – WordPress Plugin CTL Woocommerce Search by SKU Ctx Feed Pro - woocommerce product feed manager