Headlines

Shooter :- एसटीएफ ने पार्षद धामी की हत्या में शामिल अंतरराज्यीय शूटर रिंकू शर्मा को पकड़ा

रुद्रपुर 08  अप्रैल 2026।

उत्तराखंड में जघन्य अपराधों और फरार अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत एसटीएफ ने बड़ी मछली पकड़ने में सफलता पाई है।

एसटीएफ और रुद्रपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने भाजपा समर्थित पार्षद प्रकाश धामी की हत्या में शामिल अंतरराज्यीय शूटर रिंकू शर्मा उर्फ पंडित को रुद्रपुर क्षेत्र से दबोच लिया है।

रुद्रपुर के भदईपुरा में 12 अक्टूबर 2020 की सुबह पार्षद प्रकाश धामी को उनके घर के बाहर ही बदमाशों ने मौत के घाट उतार दिया था।

मामले का खुलासा करते हुए एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि जांच में खुलासा हुआ कि यह हत्या पूरी तरह सुनियोजित थी।

राजनीतिक वर्चस्व की लड़ाई के चलते मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के शूटरों को 4 लाख की सुपारी दी गई थी।

इस मामले में कुल 7 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। जिनमें से 6 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके है।

रिंकू शर्मा इकलौता आरोपी था जो लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था। आरोपी रिंकू शर्मा एक पेशेवर अपराधी है।

वह लगातार अपनी लोकेशन बदलकर गिरफ्तारी से बच रहा था। एसटीएफ पिछले एक महीने से तकनीकी सर्विलांस और मुखबिरों की मदद से उस पर नजर रख रही थी।

आज सुबह सटीक सूचना मिलते ही रुद्रपुर में घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

ये भी पढ़ें:   Smuggling:-17 लाख रू की स्मैक के साथ मां-बेटे को पुलिस ने पकड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *