Headlines

Strong:- डॉ. अम्बेडकर के आदर्शों के अनुकरण से सशक्त बनेगा नया भारत – सीएम धामी

देहरादून 13 अप्रैल 2026।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि सामाजिक न्याय के लिए डॉ. अम्बेडकर का योगदान अविस्मरणीय है।

उन्होंने देश की एकता, अखण्डता और सामाजिक सद्भाव को सुदृढ़ करने वाला संविधान देश को प्रदान किया।

उन्होंने कहा कि डॉ. अम्बेडकर के आदर्शों के अनुकरण से हमारा देश सशक्त बनेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. अम्बेडकर ने दलित एवं वंचित वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के साथ ही उन्हें समाज में समान अधिकार दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

बाबा साहेब ने भारतीय संविधान की संरचना में उल्लेखनीय योगदान देते हुए दलितों व कमजोर वर्गों के लोगों को आगे बढ़ाने में प्रभावी पहल की और उनके अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब के आदर्श, सिद्धांत और विचार आज भी हमें एक समतामूलक,

न्यायपूर्ण और समरस समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें डॉ. अम्बेडकर के विचारों को आत्मसात कर समाज में समानता,

भाईचारा और न्याय की भावना को सुदृढ़ करते हुए राष्ट्र के विकास में सहयोगी बनना होगा।

ये भी पढ़ें:   Meeting 🤝:-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फिल्म निर्माता-निर्देशक मधुर भंडारकर की मुलाक़ात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub Bestcycle Bicycle Repair & Service Elementor Template Kit Betakit – Digital Marketing Agency WordPress Theme BeTheme – Responsive Multi-Purpose WordPress Theme BetLab – Sports Betting Platform Better User Chat for BuddyPress BetterDocs Pro BetterLinks Pro – Shorten, Track & Manage Links In WordPress Betube Video WordPress Theme Bewear – Fashion LookBook WooCommerce Theme Bexpres - Transport & Logistics WordPress Theme