Headlines

Suddenly:- देहरादून के पांच चिकित्सालयों का डॉ राणा ने किया औचक निरीक्षण

 देहरादून 19 अप्रैल 2026।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी, देहरादून के निर्देशानुसार नैदानिक स्थापन प्रकोष्ठ द्वारा देहरादून के पांच चिकित्सालयों का औचक निरीक्षण किया गया।

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 प्रदीप राणा के नेतृत्व में किये गये इस निरीक्षण में चिकित्सालयों में नैदानिक स्थापन संबंधी वांछित दस्तावेजों की जांच की गयी।

श्री राम मेडिकल सेन्टर, देहरादून, हिमालयन मेडिकल एण्ड लेबोरेटेरी, देहरादून, अविरल मल्टीस्पशलिटी हॉस्पिटल, देहरादून,

अरिहंत हॉस्पिटल, देहरादून तथा हिमालयन डाईग्नोस्टिक्स, हरिद्वार रोड, देहरादून में निरीक्षण के दौरान एम०पी०सी०सी०,

प्रदषण नियंत्रण बोर्ड प्रमाण पत्र, अग्निशमन प्रमाण पत्र एवं संयंत्र सही पाये गये तथा संबंधित स्टाफ भी मौजूद पाया गया।

डॉ0 प्रदीप राणा द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि सभी चिकित्सालयों को क्लीनिकल एस्टेब्लिश्मेंट एक्ट का अक्षरशः पालन करने के निर्देश दिये गये हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 मनोज कुमार शर्मा के सख्त निर्देश हैं कि अधिनियम के विधिवत पालन हेतु अन्य चिकित्सालयों में निरंतर निरीक्षण किया जायेगा।

ये भी पढ़ें:   Knock:- देहरादून में समय से पहले डेंगू की दस्तक , स्वास्थ्य विभाग की बढ़ी चिंता 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *