Headlines

पुलिस का सरदर्द बना अब्दुल मलिक दिल्ली से गिरफ्तार

बनभूलपुरा का मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक  दिल्ली में गिरफ्तार।


हल्द्वानी –  बीते 8 फरवरी को बनभूलपुरा क्षेत्र में मलिक के बगीचे में हुए दंगे और दंगा को भड़काने का मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक को हल्द्वानी से  फरार हो गया था जिसे पुलिस पिछले 16 दिनों से दिन रात यहां वहां खोज रही थी लेकिन मलिक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा रहा था। पुलिस ने अपने ने खबरी , मुखबिरों को मलिक के ठिकानों की खोज में लगा दिया था। मुख़बिर की मेहनत रंग लाई और मुख़बिर को जैसे ही मलिक के दिल्ली ठिकाने का पता लगा उसने पुलिस टीम को  इस की जानकारी दी। पुलिस को मुखबिर से मलिक के दिल्ली में होने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम बनाकर फरार अब्दुल मलिक को पुलिस ने दिल्ली में गिरफ्तार कर  पुलिस हल्द्वानी ले आई है। जिसके लिए डीजीपी ने  मलिक को पकड़ने वाली टीम को ₹50000 इनाम घोषित किया गया और नैनीताल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने ढाई हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की है। एस एस पी ने बताया कि अब तक अब्दुल मलिक सहित 81 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

ये भी पढ़ें:   New Extension:- दीपावली पर नवनिर्मित घाटों तक पहुंची गंगा की धारा, कुंभ की तैयारियों को मिला नया विस्तार

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *