जनपद पौड़ी गढ़वाल के थाना सतपुली क्षेत्र अंतर्गत कोटद्वार रोड स्थित कुल्हाड़ बैण्ड के पास एक जेसीबी अनियंत्रित होकर लगभग 120 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
घटना की सूचना प्राप्त होते ही एस डी आर एफ पोस्ट सतपुली से ASI प्रेम प्रकाश के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।
घटनास्थल पर पहुँचने पर पाया गया कि जेसीबी अत्यंत गहरी एवं दुर्गम खाई में गिर गई थी,
जिससे रेस्क्यू अभियान काफी जोखिमपूर्ण एवं चुनौतीपूर्ण हो गया।
विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद एस डी आर एफ टीम ने बिना समय गंवाए रेस्क्यू उपकरणों की सहायता से गहरी खाई में उतरकर जेसीबी तक पहुँच बनाई तथा उसमें फँसे व्यक्ति तक पहुँचकर उसे बाहर निकाला।
दुर्भाग्यवश जेसीबी में सवार व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो चुकी थी।
मृतक की पहचान बाबूराम शर्मा पुत्र बलवीर प्रसाद शर्मा, उम्र 57 वर्ष, निवासी काशीराम, कोटद्वार, उत्तराखण्ड के रूप में हुई।
एस डी आर एफ टीम द्वारा अत्यंत सावधानी के साथ शव को खाई से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।