Headlines

Assurance:-सरकार के आश्वासन पर पानी की टंकी से उतरे प्रदर्शनकारी

देहरादून 14 मई 2026।

देहरादून के परेड ग्राउंड के पास 60 घंटों से टंकी में चढ़े नर्सिंग कर्मियों को सरकार की ओर से उचित आश्वासन मिलने के बाद वे टंकी से उतर गये हैं।

इन के साथ कांग्रेस महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला भी टंकी से उतर गई हैं।

 नर्सिंग भर्ती परीक्षा में वर्ष वार भर्ती की मांग को लेकर ये नर्सिंग कर्मी लंबे समय से प्रदर्शन कर रहे थे,

लेकिन जब सरकार से उनकी वार्ता सफल नहीं हुई तो उनका गुस्सा फूट पड़ा और सोमवार की सुबह चार नर्सिंग कर्मी और कांग्रेस महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला टंकी पर चढ़े गये.

अब लगभग 60 घंटे बाद सरकार द्वारा उन्हें उचित आश्वासन मिलने के बाद वे टंकी तो उतर ही गये हैं।

साथ ही उन्होंने अपना धरना प्रदर्शन एक माह के लिए भी स्थगित कर दिया है.

इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल भी मौके पर पहुंचे और एसडीआरएफ और फायर सर्विस के प्रयासों से पांचों लोगों को टंकी से उतारा गया।

 नवल पुंडीर, प्रदेश अध्यक्ष, नर्सिंग एकता मंच।

ये भी पढ़ें:   Delegation :-कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मुलाकात की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *