उत्तराखंडRescue:- तेज बारिश के बीच प्रशासन की तत्परता, रातभर चले रेस्क्यू अभियान से हजारों श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला Panchur Varta20 May 202601 mins रुद्रप्रयाग 20 मई 2026। श्री केदारनाथ धाम यात्रा में 19 मई तक 6 लाख 94 हजार से अधिक श्रद्धालु श्री केदारनाथ दर्शन कर चुके हैं। इस बीच, 19 मई की रात्रि हुई तेज बारिश के कारण सोनप्रयाग–गौरीकुंड मार्ग पर तीन स्थानों पर भूस्खलन होने से यात्रा मार्ग अवरुद्ध हो गया। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, एनडीआरएफ,एलडीआरएफ, पुलिस एवं अन्य राहत टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से घटनास्थल का जायजा लिया, और लगातार स्थिति पर नजर बनाते हुए अधिकारियों से पल-पल की जानकारी लेते रहे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रा मार्ग को जल्द से जल्द सुचारु किया जाए ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। प्रशासन की टीमों ने कठिन परिस्थितियों के बीच 30 मिनट में मार्ग को पैदल यात्रियों के लिए खोल दिया गया। और यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने का कार्य किया। रातभर चले अभियान के दौरान यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लगातार निगरानी और राहत कार्य संचालित किए गए। जिला प्रशासन की तत्परता और समन्वित प्रयासों के चलते जेसीबी मशीनों की सहायता से मलबा हटाकर मार्ग को पुनः खोल दिया गया है। ये भी पढ़ें: Chhantoli:- देवभूमि की समृद्ध लोक परंपराओं की अनमोल धरोहर—देवीधुरा की छन्तोली Post navigation Previous: New Momentum:- राज्यों के बेहतर समन्वय से ही विकसित भारत के संकल्प को मिलेगी नई गति :- सीएम धामीNext: Allotted:-मुख्यमंत्री के अनुमोदन पर प्रदेश के सभी जनपदों को जिला योजना के अंतर्गत ₹1018.21 करोड़ की धनराशि हुई आवंटित Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Review :- एमडी ध्यानी ने विद्युत व्यवस्था, राजस्व वसूली को लेकर समीक्षा बैठक की Panchur Varta5 October 20265 October 2026 0
Devotees :- श्री नंदा देवी बड़ीजात 2026 होमकुंड तक पहुंचे 25 हजार से अधिक श्रद्धालु Panchur Varta5 October 20265 October 2026 0
Voluntary Labour:- नानकमत्ता पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान Panchur Varta5 October 2026 0
Announcement:- बनबसा क्षेत्र के विकास कार्य के लिए सीएम धामी ने की घोषणा Panchur Varta4 October 20264 October 2026 0