उत्तराखंडRescue:- तेज बारिश के बीच प्रशासन की तत्परता, रातभर चले रेस्क्यू अभियान से हजारों श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला Panchur Varta20 May 202601 mins रुद्रप्रयाग 20 मई 2026। श्री केदारनाथ धाम यात्रा में 19 मई तक 6 लाख 94 हजार से अधिक श्रद्धालु श्री केदारनाथ दर्शन कर चुके हैं। इस बीच, 19 मई की रात्रि हुई तेज बारिश के कारण सोनप्रयाग–गौरीकुंड मार्ग पर तीन स्थानों पर भूस्खलन होने से यात्रा मार्ग अवरुद्ध हो गया। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, एनडीआरएफ,एलडीआरएफ, पुलिस एवं अन्य राहत टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से घटनास्थल का जायजा लिया, और लगातार स्थिति पर नजर बनाते हुए अधिकारियों से पल-पल की जानकारी लेते रहे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रा मार्ग को जल्द से जल्द सुचारु किया जाए ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। प्रशासन की टीमों ने कठिन परिस्थितियों के बीच 30 मिनट में मार्ग को पैदल यात्रियों के लिए खोल दिया गया। और यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने का कार्य किया। रातभर चले अभियान के दौरान यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लगातार निगरानी और राहत कार्य संचालित किए गए। जिला प्रशासन की तत्परता और समन्वित प्रयासों के चलते जेसीबी मशीनों की सहायता से मलबा हटाकर मार्ग को पुनः खोल दिया गया है। ये भी पढ़ें: Ready :- सोनप्रयाग से गौरीकुण्ड तक पर्याप्त शटल संचालन, पुलिस एवं प्रशासन मुस्तैद Post navigation Previous: New Momentum:- राज्यों के बेहतर समन्वय से ही विकसित भारत के संकल्प को मिलेगी नई गति :- सीएम धामीNext: Allotted:-मुख्यमंत्री के अनुमोदन पर प्रदेश के सभी जनपदों को जिला योजना के अंतर्गत ₹1018.21 करोड़ की धनराशि हुई आवंटित Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Fine :- खुले में कूड़ा डालने पर साइट इंचार्ज हटाया गया एवं लगाया गया जुर्माना Panchur Varta20 May 2026 0
New Momentum:- राज्यों के बेहतर समन्वय से ही विकसित भारत के संकल्प को मिलेगी नई गति :- सीएम धामी Panchur Varta19 May 2026 0
Ready :- सोनप्रयाग से गौरीकुण्ड तक पर्याप्त शटल संचालन, पुलिस एवं प्रशासन मुस्तैद Panchur Varta19 May 202619 May 2026 0
Focus :- प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला योजना की बैठक, विकास और रोजगार बढ़ाने पर विशेष फोकस Panchur Varta18 May 202618 May 2026 0