मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुमोदन के पश्चात इस वर्ष के लिये जिला योजना के अंतर्गत सभी जनपदों को विकास कार्यों हेतु कुल ₹ 1018.206 करोड़ की धनराशि आवंटित की गई है।
यह धनराशि प्रदेश के सभी 13 जनपदों की आवश्यकतानुसार आवंटित की गई है,
जिसमें अनुसूचित जाति उपयोजना के अन्तर्गत ₹ 200.221 करोड, अनुसूचित जनजाति उपयोेजना हेतु ₹ 30.007 करोड के साथ ही सामान्य हेतु ₹ 787.978 करोड की धनराशि शामिल है।
जनपदों को गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिला योजना हेतु ₹ 1010.23 करोड़ की धनराशि अवमुक्त की गई थी,
जिसके सापेक्ष जनपदों द्वारा मार्च, 2026 तक ₹ 996.72 करोड़ व्यय किए गए तथा अवशेष धनराशि वित्त विभाग को समर्पित कर दी गई थी।
जनपदवार आवंटन में पौड़ी जनपद को सर्वाधिक ₹ 119.977 करोड़ तथा देहरादून को ₹ 99.394 करोड़ की धनराशि आवंटित की गई है।
इसके अतिरिक्त जनपद नैनीताल हेतु ₹ 70.189 करोड, उधमसिंह नगर हेतु ₹ 74.132 करोड, अल्मोडा हेतु ₹ 74.737 करोड, पिथौरागढ हेतु ₹ 71.737 करोड,