Headlines

Committed :- भारतीय रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है

नई दिल्ली 20 मई 2026।

हाल ही में विभिन्न ट्रेनों में आग लगने की घटनाएँ सामने आई हैं। भारतीय रेलवे द्वारा इन घटनाओं की जाँच की गई, जिसमें पाया गया कि कई मामलों में असामाजिक तत्वों की संलिप्तता रही है।

राजस्थान में अमरपुरा स्टेशन के निकट एक ट्रेन में आग लगने की घटना में किसी व्यक्ति द्वारा लिनेन (बिस्तर सामग्री) को जलाने का प्रयास किया गया, जो आग लगने का कारण बना।

हावड़ा में आग लगी ट्रेन के बाथरूम से पेट्रोल में भीगा हुआ कपड़ा बरामद किया गया। कोटा में राजधानी ट्रेन में भी पहली आग की लपट बाथरूम से उठी थी।

सासाराम में खाली ट्रेन और खाली कोच थे। वहाँ कोई पावर जनरेटर नहीं था। सबसे अधिक संभावना है कि किसी ने अंदर जलती हुई वस्तु फेंकी हो।

भारतीय रेल ने इन घटनाओं को गंभीरता से लिया है। RPF द्वारा ऐसी घटनाओं में सघन जांच की जा रही है। रेल कर्मियों की तत्परता से अमरपुरा और हावड़ा की घटनाओं में बड़ा हादसा टल गया।

यात्रीओ से अनुरोध है कि सतर्क रहें, सुरक्षित रहें। संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत 139 पर कॉल करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *