Headlines

Arrested :-भूमि धोखाधड़ी में पार्षद अमित भंडारी उर्फ दीपू को गिरफ्तार

देहरादून 24 मई 2026।

एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में पुलिस ने संगठित भूमि धोखाधड़ी मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए वार्ड नंबर 56 (धर्मपुर) के पार्षद अमित भंडारी उर्फ दीपू को गिरफ्तार किया है।

इससे पूर्व, पुलिस ने इस रैकेट के मास्टरमाइंड प्रदीप सकलानी को गिरफ्तार किया था।

पूछताछ में प्रदीप ने कई सहयोगियों के नामों का खुलासा किया, जिसके बाद स्पेशल टीमों ने संदिग्धों से गहन पूछताछ की।

जांच में सामने आया कि आरोपियों ने महाराष्ट्र निवासी एक बुजुर्ग महिला की देहरादून स्थित भूमि के फर्जी दस्तावेज तैयार किए।

साथ ही, महिला के दोनों बेटों के फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर जमीन को तीन अलग-अलग व्यक्तियों को बेच दिया।

इस धोखाधड़ी (मु0अ0सं0- 82/26) में संलिप्तता के पुख्ता सबूत मिलने पर पार्षद अमित भंडारी को गिरफ्तार किया गया।

अन्य संदिग्धों (जैसे हेम भट्ट) को साक्ष्यों के अभाव में अग्रिम सहयोग की हिदायत देकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

पुलिस जल्द ही मुख्य आरोपी प्रदीप सकलानी का रिमांड (PCR) लेकर आगे की जांच करेगी।

ये भी पढ़ें:   Arrested :- कोटद्वार पुलिस ने फरार चल रहे ₹5,000 के इनामी बदमाश आरिफ को गिरफ़्तार किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *